Tuesday, January 13, 2026

हंगामे के चलते केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम रद्द

Published on

हंगामे के चलते केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम रद्द

सतना। जिले के कुंदहरी गांव में गुरुवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का किसान संवाद कार्यक्रम होना था, लेकिन इससे पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर भिड़ंत हो गई। हालात बिगड़ते देख ऐन मौके पर मंत्री का दौरा रद्द कर दिया गया।

नागौद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पूर्व प्रत्याशी डॉ. रश्मि पटेल ने समर्थकों के साथ मंत्री के विरोध की घोषणा की थी। उनका कहना था कि जिलेभर के किसान खाद की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं और सरकार इस गंभीर समस्या को सुलझाने की बजाय टालमटोल कर रही है। कांग्रेस ने तय किया था कि मंत्री को काले झंडे दिखाकर और घेराव कर अपना विरोध जताएंगे।

कार्यक्रम स्थल कुंदहरी और आसपास के इलाकों में पहले से ही पुलिस बल की तैनाती कर दी गई थी। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता बिहटा गांव से निकलकर हाईवे की ओर बढ़ने लगे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहस तेज हो गई और मामला धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। कुछ कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर हाईवे पर पहुंच गए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

कांग्रेस का बयान – “जनता की आवाज से डर गई सरकार”

कांग्रेस नेत्री डॉ. रश्मि पटेल ने कार्यक्रम रद्द होने पर कहा कि यह साफ हो गया है कि सरकार जनता की आवाज सुनने से डर रही है। किसानों की समस्या पर जवाब देने के बजाय केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम ही रद्द कर दिया।

प्रशासन सतर्क

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सख्ती बढ़ा दी है ताकि किसी भी प्रकार की बड़ी गड़बड़ी न हो। हालांकि हंगामे के दौरान कोई बड़ी चोट या गंभीर घटना सामने नहीं आई, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश साफ झलकता रहा।

Latest articles

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज सागर।...

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

More like this

error: Content is protected !!