सागर में महिला पुलिस बल के स्वास्थ्य हेतु “आस संगिनी” संस्था द्वारा विशेष शिविर का आयोजन हुआ
सागर। आज पुलिस लाइन सागर में “आस संगिनी संस्था” द्वारा महिला पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श हेतु एक दिवसीय विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर का संचालन वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नीना गिडियन एवं डॉ. स्मिता दुबे द्वारा किया गया, जिन्होंने महिलाओं से संबंधित रोगों, स्वास्थ्य चुनौतियों एवं उनके उपचार विषय पर विस्तार से परामर्श एवं जांच की।
इस शिविर में कुल 52 महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुईं और उन्होंने इस पहल का लाभ उठाया। महिलाओं की भागीदारी और जागरूकता इस आयोजन को सफल बनाने में अहम रही।
सागर पुलिस द्वारा महिला कल्याण एवं स्वास्थ्य के प्रति इस प्रकार की पहलों को भविष्य में भी प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।
चैनल एडिटर गजेंद्र ठाकुर- 9302303212