Saturday, January 3, 2026

देश में सबसे बुजुर्ग हथनियों में से एक वत्सला की मृत्यु

Published on

देश की सबसे बुजुर्ग हथनियों में से एक वत्सला की मृत्यु

टाइगर रिजर्व में बाघ पुनर्स्थपना योजना में वत्सला का अहम योगदान रहा

सागर। पन्ना टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र हिनौता के अंतर्गत सबसे बुजुर्ग हथनी लगभग 100 वर्ष से अधिक आयु की वत्सला की 8 जुलाई मंगलवार को मृत्यु हो गई। वत्सला को एशिया की सबसे बुजुर्ग हथनी माना जाता है। पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा वत्सला का अंतिम संस्कार किया गया। वत्सला हथनी पर्यटकों के लिये आकर्षण का केन्द्र रही है। सबसे बुजुर्ग होने से वह पूरे हाथियों के दल का नेतृत्व करती रही है। अन्य मादा हाथी के प्रसव एवं बच्चा होने के उपरांत वह एक नानी अथवा दादी के रूप में अपनी भूमिका निभाती थी।

क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व ने बताया कि मादा वत्सला परिक्षेत्र हिनौता के खैरईयां नाले के पास आगे के पैर के नाखून टूट जाने के कारण बैठ गई थी। वनकर्मियों द्वारा उसको उठाने का काफी प्रयास किया गया। दोपहर को हथनी वत्सला की मृत्यु हो गई।

हथनी वत्सला केरल से नर्मदापुरम लाई गई थी और बाद में उसे पन्ना टाइगर रिजर्व लाया गया था। वृद्ध होने के कारण वत्सला को आँखो से दिखना बंद हो गया था तथा वह अधिक दूरी तक नहीं चल पाती थी इसलिये गश्ती कार्य में इसका उपयोग नहीं लिया जाता था। इसे हिनौता हाथी केम्प में रखा गया था। प्रतिदिन खैरईयां नाले तक नहाने के लिये ले जाया जाता था और भोजन में दलिया दिया जा रहा था।

पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के वन्य प्राणी चिकित्सक एवं विशेषज्ञों के द्वारा समय-समय पर हथनी वत्सला के स्वास्थ्य का परीक्षण किया जा रहा था। इसलिए वत्सला पन्ना टाईगर रिजर्व के विरल एवं शुष्क वन क्षेत्र में दीर्घ आयु की अवस्था तक जीवित रही।टाइगर रिजर्व में बाघ पुनर्स्थपना योजना में वत्सला का अहम योगदान रहा।

Latest articles

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोषी अधिकारियों के विरूद्ध लिया सख्त एक्शन, आयुक्त नगर निगम को हटाने का निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोषी अधिकारियों के विरूद्ध लिया सख्त एक्शन, आयुक्त नगर निगम...

दूषित पानी को लेकर हुई मौतों के विरोध में सागर में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

दूषित पानी को लेकर हुई मौतों के विरोध में सागर में कांग्रेस ने निकाला...

More like this

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोषी अधिकारियों के विरूद्ध लिया सख्त एक्शन, आयुक्त नगर निगम को हटाने का निर्णय

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दोषी अधिकारियों के विरूद्ध लिया सख्त एक्शन, आयुक्त नगर निगम...

दूषित पानी को लेकर हुई मौतों के विरोध में सागर में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च

दूषित पानी को लेकर हुई मौतों के विरोध में सागर में कांग्रेस ने निकाला...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।