विधायक लारिया ने नपा मकरोनिया अंतर्गत 17.38 लाख रु.के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन
सागर। नरयावली विधायक इंजी. प्रदीप लारिया द्वारा रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नगर पालिका मकरोनिया के वार्ड क्र.-2 में जय तिवारी के मकान से नाली तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य लागत 4.06 लाख रू.एवं वार्ड क्र.-10 में रजाखेड़ी चौराहे से लाल पत्थर फैक्टरी तक पेपर ब्लॉक कार्य लागत 13.32 लाख रू.राशि से होने वाले निर्माण कार्य का परंपरागत रूप से विधिवत पूजा पाठ कर भूमिपूजन किया गया।
इस अवसर पर विधायक लारिया ने कहा कि आज इन विकास कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है। शीघ्र ही यह कर पूर्ण होंगे जिससे नागरिकों को सुविधा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में समस्त वार्डवासियों ने स्वागत किया और विधायक लारिया का आभार जताया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष,भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्तागण, महिला मोर्चा सदस्य एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित थे।
ख़ास ख़बरें
- 03 / 07 : सागर में भक्तमाल कथा : किशोरदास देव जू महाराज और मलूक पीठाधीश्वर डॉ. राजेन्द्रदास जी महाराज की अमृतवाणी से गूंजा पंडाल
- 03 / 07 : कलेक्टर ने किया संजीवनी क्लीनिक का निरीक्षण : क्लीनिक के डॉक्टर अनुपस्थित, कार्रवाई के निर्देश
- 03 / 07 : कलेक्टर के निर्देशों का हो रहा है अनुपालन : क्षतिग्रस्त, जर्जर भवनों को गिराने की कार्रवाई जारी
- 03 / 07 : कार्यों का निराकरण समय सीमा में नहीं करने पर 40 से अधिक पंचायत सचिवों पर लगाया गया जुर्माना
- 03 / 07 : नवागत कमिश्नर ने विभिन्न प्रभागों का किया निरीक्षण : ई-फाइलिंग कार्य को प्राथमिकता देने में दिए निर्देश
विधायक लारिया ने नपा मकरोनिया अंतर्गत 17.38 लाख रु.के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

KhabarKaAsar.com
Some Other News