Wednesday, February 4, 2026

Sagar: अमानक चावल की अनलो‍डिंग पर परिवहन कर्ता से 18.71 लाख रूपये वसूली के निर्देश

Published on

अमानक चावल की अनलो‍डिंग पर परिवहन कर्ता से 18.71 लाख रूपये वसूली के निर्देश

सागर। खाद्य  नागरिक  आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर शिवपुरी जिले में अमानक चावल की अनलोडिंग पर वर्षा से प्रभावित 913 बोरे चावल की लागत 18 लाख 71 हजार रूपये की वसूली संबंधित परिवहन कर्ता से करने के निर्देश दिये गये हैं।
नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध संचालक श्री पी.एन. यादव ने जानकरी दी है कि शिवपुरी जिले के गोदामों में पाये गये 4 स्टेक बीआरएन चावल एवं सतना जिले में 6 स्टेक बीआरएल चावल बदलकर मानक चावल जमा करने हेतु सतना जिले के 5 मिलर्स मेगनेश राईस मिल, सक्षम राईस मिल, शिवशक्ति राईस मिल, लाल कन्हैया राईस मिल एवं कृष्णा राईस मिल को नोटिस जारी किये गये हैं।
शिवपुरी एवं सतना जिले में जमा चावल के बोरों में टैग / स्टेंसिल लगे न होने, पुराने बारदानो में डेमेज, डिस्कलर एवं अधिक ब्रोकन वाले जमा चावल में संबंधित 12 मिलर्स मेगनेश राईस मिल, अनाज भंडार राईस मिल, कमलादेवी राईस मिल, हाईटेक राईस मिल, नमन राईस मिल, एम.के.वी. राईस मिल, सक्षम राईस मिल, लाल कन्हैया राईस मिल, शिवशिक्त राईस मिल, जय कामतानाथ राईस मिल, कुबेर फूड राईस मिल एवं ओशियन राईस मिल को नोटिस जारी किया गया है। बीआरएल चावल जमा कराये जाने के संबंध में सर्वेयर एजेंसी मेसर्स ब्यूरो बेरीटास प्रायवेट लिमिटेड मुंबई को भी नोटिस जारी किया गया है।
सतना जिले के जिला प्रबंधक श्री पंकज बोरसे एवं कॉर्पाेरेशन के 2 केंद्र प्रभारी श्री सुनिल गर्ग एवं श्री जी.एल. गुप्ता को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। म.प्र. वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पाेरेशन के संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं भविष्य में चावल भंडारण के लिये उपयुक्त गोदामों में ही चावल जमा कराये जाने हेतु प्रबंध संचालक, म.प्र. वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पाेरेशन को पत्र लिखा गया है।

Latest articles

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर...

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी सागर। बुंदेलखंड...

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया

निगमायुक्त के निर्देशानुसार टाटा प्रोजेक्ट द्वारा जलकर के वितरण का कार्य प्रारंभ किया सागर।  नगर...

More like this

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर फरार हुए चोर

खेत में मोटर चलाने गया था परिवार, लौटने पर टूटा मिला दरवाजा, सोना-चांदी लेकर...

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी

बीएमसी में वेंटिलेटर सपोर्ट और टीमवर्क ने दी दो महिलाओं को नई जिंदगी सागर। बुंदेलखंड...

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न

नरयावली विधानसभा की पंचायत एवं वार्ड समिति के गठन को लेकर अहम बैठक सम्पन्न सागर।...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!