जिन गांवों में सड़कें, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं थी, भाजपा को सरकार ने ऐसे गांवों को मुख्यधारा से जोड़ा – यश अग्रवाल

जिन गांवों में सड़कें, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं थी, भाजपा को सरकार ने ऐसे गांवों को मुख्यधारा से जोड़ा – यश अग्रवाल

देवरी विधानसभा के केसली मंडल में कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई

सागर। देश मे अनेक राजनीतिक दल काम कर रहें है। कोई व्यक्ति आधारित है, तो कोई परिवारवाद से ग्रसित, लेकिन भारतीय जनता पार्टी विचार आधारित दल है। हमारे यहां संगठन ही सर्वोपरि है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की पहचान उसके उत्कृष्ट संगठन के रूप में होती है। हमारा संगठन बूथ स्तर तक फैला हुआ है। जिससे छोटे से इलाके की समस्या भी हम तक पहुंचती है और उसे हल करने के लिए हमारी सरकार संकल्पबद्ध रहती है। यह बात भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने देवरी विधानसभा के केसली मंडल में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में कहे।

Oplus_131072

शुक्रवार को केसली मंडल में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और रीतियों ने हर वर्ग को मुख्य धारा में लाने का काम किया है। इसी का परिणाम है कि आज पूरा देश विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों में कभी सड़क नहीं हुआ करती थी, वहा सड़कों का जाल फैल गया है। शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कई क्षेत्रों में उनकी योजनाओं ने पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूरे देश और प्रदेश को एक सूत्र में जोड़कर जन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीबों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद की है। इस दौरान भाजपा जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम-लखन सिंह ठाकुर सहित पार्टी के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top