Wednesday, February 4, 2026

सागर में मजदूरी का पैसा मांगने पर अदिवासी युवकों को बंधक बना कर मारपीट, SP से लगाई न्याय की गुहार

Published on

मजदूरी के पैसे मांगने पर दबंगो ने आदिवासियों को बंधक बनाया, पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

सागर । पुलिस अधीक्षक कार्यलय में मंगलवार दोपहर शाहगढ़ तहसील के ग्राम तहरौली से प्रमोद सौर और राकेश सौर आदिवासी पहुंचे जहां उन्होंने एडिशनल एसपी डॉ संजीव उइके को एक शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें उन्होंने बताया जबारा गांव के सरपच नेहर सिंह राजपूत के यहां मजदूरी की थी जिसकी 16000 रुपए लेने थे पैसे मांगने पर उन्होंने धमकाया जिसके बाद 25 जून को बिनैका थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसी दिन शाम को पास के ही गांव गनियारी उड़द का बीज लेने जा रहे थे तो नेहर सिंह, राजकुमार वह परिवार के अन्य लोग मिले जिन्होंने कहा कि तूम लोगों ने थाने में शिकायत की है यह कहते हुए हमें जबरदस्ती मोटरसाइकिल से अपहरण कर अपने घर ग्राम जबारा ले गए जहां रात एक बजे तक बंधक बना कर गालीगलौच मारपीट की और हमारे हाथ में कुआँ ब्लास्टिंग के डायनामाइट पकड़ा कर वीडियो बनाया दबंग गनयारी पंचायत के सरपंच है उसके साथ परिजन थे।

दबंगों ने उल्टी रिपोर्ट करने का बोला वीडियो में, आवेदकों ने बताया कि हम लोग डरे हुए थे जिससे हम लोग वीडियो में जो वो लोग बोल रहे थे वही बोला, बाद में इन आरोपियों ने पुलिस की डायल 100 भी बुलाई और हम लोगो को थाने भेज दिया। फिर पुलिस ने हम लोगो पर ही 151 की कार्यवाई कर दी और पूरे मामले में पुलिस ने केवल चार लोगों पर हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जबकि घटनाक्रम में 9 आरोपी थे।
मामले में एडिशनल एसपी डॉ संजीव उइके का कहना है कि मामला एससी एसटी का है इसलिए जांच बंडा टीआई कर रहे हैं उन्हें मामले मे बारीकी से जांच करने को निर्देशित किया है।

Latest articles

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित सागर। संभाग कमिश्नर...

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी...

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन सागर। तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन...

More like this

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित सागर। संभाग कमिश्नर...

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी...

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...
खबर का असर .कॉम
खबर का असर .कॉमhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!