Wednesday, February 4, 2026

निगमायुक्त ने महलवार देवी मंदिर परिसर में नागरिकों के साथ किया वृक्षारोपण

Published on

निगमायुक्त ने महलवार देवी मंदिर परिसर में नागरिकों के साथ किया वृक्षारोपण

सागर। शहर में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने के लिए शासकीय प्रयासों के अलावा हर नागरिकगण भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने आगे आकर अपने-अपने पूर्वजों की स्मृति में, बच्चों के जन्मदिन अथवा खुशी के मौके को यादगार बनाने के लिए एक पौधा अवश्य लगाकर उसके बड़े होने तक देखभाल करें , इसके अलावा नगर निगम के साथ-साथ जनप्रतिनिधि  और नागरिक भी वृक्षारोपण कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पौधों को गोद लेकर उनकी देखभाल की जिम्मेवारी लें तो लगाए गए पौधे बड़े होकर पर्यावरण के लिए लाभकारी होंगे। यह बात नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री ने महलवार देवी मंदिर के सामने स्थित मैदान में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्री अमन चौरसिया और स्थानीय नागरिकों के साथ सप्तकणी के पौधे का रोपण करते हुए  कही । परिसर में किए गए वृक्षारोपण के दौरान सप्तकणी के साथ-साथ गुलमोहर के पौधो का रोपण भी किया गया। उन्होंने नागरिकों को शहर में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि अगर नागरिक अपनी निजी भूमि पर वृक्षारोपण कराना चाहते हैं तो उन्हें पौधों की व्यवस्था नगर निगम द्वारा कर दी जाएगी । इसी प्रकार नगर में स्थित सरकारी कार्यालय परिसर के आसपास खाली पड़ी भूमि,स्कूल परिसरों के आसपास खाली पड़ी भूमि के साथ निजी भूमि जिस पर उनके भूमि स्वामी वृक्षारोपण करना चाहते हैं ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा, ताकि हमारा शहर हरा-भरा बन सके और गर्मी में यही पौधे बड़े होकर हमें शीतल छाया प्रदान कर सकें।

Latest articles

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित सागर। संभाग कमिश्नर...

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी...

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन

विश्वविद्यालय में ICIBR-2026 तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेस का उद्घाटन सागर। तीन दिवसीय इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन...

More like this

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित

प्रशिक्षण में लापरवाही पर पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी एवं सहायक यंत्री निलंबित सागर। संभाग कमिश्नर...

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया

स्वेच्छाचारिता और अनुशासनहीनता पर कमिश्नर ने शिक्षक को निलंबित किया सागर। संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी...

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें – आयोग अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह

मानव अधिकारों के संरक्षण के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन समन्वय से कार्य करें...
error: Content is protected !!