Saturday, December 20, 2025

रंगे हाथ पकड़े गए बकरी चोर को ग्रामीणों ने सरेआम दी सजा

Published on

रंगे हाथ पकड़े गए बकरी चोर को ग्रामीणों ने सरेआम दी सजा

नर्मदापुरम में एक युवक को पेड़ से बांधकर बेल्ट से पीटने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक शख्स पेड़ से बंधे युवक पर बेल्ट बरसा रहा है। कुछ लोग उसके आस-पास खड़े हैं। एक अन्य शख्स घटना का वीडियो मना रहा है। मौके पर मौजूद लोगों में से ही एक आदमी पीटने वाले को बार-बार रोकने की कोशिश कर रहा है।

मामला सिवनी-मालवा के शिवपुर थाना अंतर्गत नाहरकोला खुर्द गांव का है। यहां 21 मई को ग्रामीणों ने एक बकरी चोर को रंगे हाथ पकड़ा। उसे बांधा और मारपीट की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। मारपीट का वीडियो रविवार को वायरल हुआ।

पुलिस बोली- वीडियो की जांच कराई जाएगी

शिवपुर थाना प्रभारी विवेक यादव ने बताया कि मंगलवार को नाहरकोला के ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि चोरी की बकरी लेकर घूमते हुए एक युवक को पकड़ा है। थाने लाकर उससे पूछताछ की। उसने अपना नाम राजकुमार और गाडरापुर टिमरनी का निवासी बताया था।

जिस ग्रामीण की बकरी राजकुमार ने चुराई थी, उसने पुलिस में शिकायत नहीं की। इसी वजह से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया था। उसने मारपीट किए जाने की कोई बात नहीं कही थी। अब सामने आए वीडियो की जांच कराने के बाद जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

MP News: प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की...

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई

प्रदेश की प्रियंका के सौंदर्य की पताका अमेरिका में फहराई भोपाल। मध्यप्रदेश के ग्वालियर की...

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

मकरोनिया नगर पालिका में भ्रष्टाचार का आरोप, शिवसैनिकों का नगरीय प्रशासन कार्यालय पर जोरदार...

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सागर लोकसभा को रेल कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सागर। सागर...

More like this