Thursday, December 18, 2025

पुलिया से नीचे गिरा ट्रक, 4 की मौत ,4 की हालत गंभीर

Published on

पुलिया से नीचे गिरा ट्रक, 4 की मौत ,4 की हालत गंभीर

गुना। गुना में एक मिनी ट्रक पलटने से 4 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग गंभीर घायल हैं। हादसा सोमवार तड़के 3.30 बजे एबी रोड पर म्याना से आधा किलोमीटर दूर हुआ।

म्याना थाना प्रभारी संजीत माबई ने बताया कि मिनी ट्रक कानपुर से कर्नाटक जा रहा था। 6 मजदूर, ड्राइवर और क्लीनर थे। शुरुआती तौर पर यह समझ आ रहा है कि शायद ड्राइवर को झपकी आने के कारण यह हादसा हुआ है। ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए पुलिया से नीचे गिरा। 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, 1 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

हादसे में विष्णु (32) पुत्र रामपाल, मीर (30) पुत्र चौखेलाल, विकास (35) और रणबीर (25) पुत्र नत्थूसिंह की मौत हो गई। शाहरुख, अशोक, नवाब समेत चार गंभीर घायल हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल और मृतक कानपुर (उत्तर प्रदेश) के बताए जा रहे हैं। मृतक कानपुर (उत्तर प्रदेश) के बताए जा रहे हैं।

परिवार वाले गुना के लिए रवाना

मजदूर अपना सामान भी साथ में ले जा रहे थे। ट्रक में उनकी बाइक, खाना बनाने का सामान, कपड़े और दूसरा जरूरी सामान था। हादसे के बाद सारा सामान बिखर गया। मृतकों और घायलों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। वे लोग गुना के लिए रवाना हो गए हैं।

Latest articles

सम्मान और फैशन का मंच बना बिजनेस एक्सीलेंसी अवॉर्ड, दिखी ग्लैमर की झलक

होटल ताज लेक फ्रंट में हुआ बिजनेस एक्सीलेंसी अवॉर्ड 2025 समारोह भोपाल। होटल ताज लेक...

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, सौपा राजपाल के नाम ज्ञापन

मंत्री विजय शाह के खिलाफ महिला कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, सौपा राजपाल के नाम...

ढाना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू,70 सीटर विमान रुकने की तैयारी , चार सौ करोड़ रुपए की आएगी अनुमानित लागत

ढाना हवाई पट्टी के विस्तार के लिए तैयारियां शुरू,70 सीटर विमान रुकने की तैयारी...

शिक्षा एवं खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के अत्यावश्यक – भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी

शिक्षा एवं खेल व्यक्ति के सर्वांगीण विकास के अत्यावश्यक - भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम...

More like this