होम मध्यप्रदेश सागर / बुंदेलखंड राजनीति अपराध / क्राइम रिपोर्ट धर्म/अध्यात्म सोशल भारत स्पोर्ट्स खाकी MP जनसंपर्क फीड

होली 2024: कब हैं तिथि, होलिका दहन मुहूर्त

होली 2024: कब हैं तिथि, होलिका दहन मुहूर्त होली रंगों का त्योहर है। यह प्रेम,यौवन, उमंग और भाईचारे का त्योहार है। रंग,अबीर, ...

विज्ञापन

Published on:

| खबर का असर

होली 2024: कब हैं तिथि, होलिका दहन मुहूर्त

होली रंगों का त्योहर है। यह प्रेम,यौवन, उमंग और भाईचारे का त्योहार है। रंग,अबीर, गुलाल, गुजिया, मिष्ठान और फाल्गुन के गीत इस त्योहार की खास पहचान है। यह त्योहार प्रति वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अगले दिन मनाया जाता है। होली के एक दिन पूर्व यानी फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन किया जाता है। जबकि होली से 8 पूर्व होलाष्टक प्रारंभ हो जाते हैं। शास्त्रों के अनुसार, इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। आइए जानते हैं, साल 2024 में होली की तिथि और होलिका दहन का मुहूर्त कब है।

RNVLive

इस वर्ष होली का त्योहार 25 मार्च 2024 को मनाया जाएगा। जबकि इसके एक दिन पहले 24 मार्च 2024 को होलिका दहन है। होली उत्सव से आठ दिन पहले होलाष्टक लगेगा। होलाष्टक 17 मार्च 2024 से लग जाएगा।

फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर यानी साल 2024 के 24 मार्च की सुबह 09.54 मिनट पर शुरू हो रही है। इसके बाद अगले दिन यानी 25 मार्च 2024 को दोपहर के 12.29 मिनट पर खत्म भी हो जाएगी।

RNVLive

होलिक दहन का समय – रात 11.13 बजे से – देर रात 12.07 बजे तक रहेगा (24 मार्च 2024)

अवधि 1 घंटा 14 मिनट होलिका दहन के समय भद्रा काल एक बार जरूर चेक कर लें. फाल्गुन पूर्णिमा की शाम के समय गोधूलि बेला में भद्रा का प्रभाव यदि दिखता हो तो होलिका दहन न करें। साल 2024 में भद्रा का साया होलिका दहन के समय नहीं है।

भद्रा पूँछ – सायं 06.33 बजे से – रात 07.53 बजे तक

भद्रा मुख – रात 07.53 बजे से – रात 10.06 बजे तक

होलिका दहन के लिए लकड़ी, कंडे या उपले एक जह एकत्रित करें। इन सारी चीजों को शुभ मुहूर्त में जलाएं। इसमें छेद वाले गोबर के उपले, गेंहू की नई बालियां और उबटन डालें। ऐसी मान्यता है कि इससे साल भर व्यक्ति को आरोग्य कि प्राप्ति हो और सारी नकारात्मक शक्तियां इस अग्नि में भस्म हो जाती हैं। होलिका दहन पर लकड़ी की राख को घर में लाकर उससे तिलक करने की परंपरा भी है।

Total Visitors

6190175