Monday, December 15, 2025

रुपए के लेनदेन में 2 पक्षों में हुआ विवाद,4 लोग घायल 

Published on

रुपए के लेनदेन में 2 पक्षों में हुआ विवाद,4 लोग घायल 

दमोह। देहात थाना क्षेत्र के जबलपुर नाका इलाके में 5 हजार रुपए के लेनदेन में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। झगड़े में दोनों पक्ष के चार लोग घायल हुए हैं। एक के सिर में गहरी चोट आई है। सभी जिला अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज चल रहा है।

देहात थाना टीआई आनंद सिंह ने बताया कि दीपक मुड़ा विनोद मुड़ा का विवाद इसी क्षेत्र में रहने वाले सरजू यादव से हो गया है। मुड़ा फैमिली से सरजू यादव का रुपए का लेनदेन था जिसको लेकर यह विवाद हुआ है।

उधर, जयदीप मुड़ा का कहना है कि सरजू यादव से उन्हें पैसे चाहिए थे जो नहीं दे रहा था। रात में जब पैसे मांगे तो उसने गालियां देना शुरू कर दिया और कई साथियों के साथ शक्ति नगर गेट पर पहुंचा और मेरे पिता और भाई पर चाकू से हमला किया। मैं बीच बचाव कर रहा था तभी मेरे हाथ से धक्का लग गया, जिससे वह डिवाइडर से जाकर टकरा गया। वहीं घायल सरजू यादव को कहना है कि विनोद मुड़ा दीपक मुड़ा और परिवार के लोगों ने मेरे ऊपर चाकू, लाठियां से हमला किया है। जिससे मैं घायल हुआ हूं। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही हैं और उसके बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Latest articles

एशिया के सबसे बड़े AI समिट में भारत का नाम रोशन करने वाले सागर के दो धुरंधर युवा

सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के युवा नवप्रवर्तक उत्कर्ष सेन और कृष्णा जैन ने...

जरूआखेड़ा बस स्टैंड पर सनसनी: अज्ञात युवकों ने कंप्यूटर दुकान में लगाई आग, पूरी वारदात CCTV में कैद

जरूआखेड़ा बस स्टैंड पर सनसनी: अज्ञात युवकों ने कंप्यूटर दुकान में लगाई आग, पूरी...

संसद खेल महोत्सव: सागर में हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले मे संदीपनी विद्यालय और फीडर सेंटर की टीम बनीं विजेता

संसद खेल महोत्सव: सागर में हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले मे संदीपनी विद्यालय सागर...

साप्ताहिक राशिफल : दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बदलाव, कहीं लाभ तो कहीं सावधानी जरूरी

साप्ताहिक राशिफल : दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बदलाव, कहीं लाभ तो कहीं सावधानी...

More like this