Friday, January 16, 2026

यात्री बस से बाइक टकराई, भाई-बहन गंभीर, इलाज के लिए जबलपुर किए गए रेफर

Published on

यात्री बस से बाइक टकराई, भाई-बहन गंभीर, इलाज के लिए जबलपुर किए गए रेफर

उमरिया। जिले में सड़क हादसों का दौर लगातार जारी है। सड़क हादसे में भाई और बहन गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं, जिन्हें आनंद खान में इलाज के लिए नजदीकी के जिला अस्पताल ले गए जहां से जबलपुर अस्पताल के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उमरिया जिले के नौरोज़ाबाद थाना अंतर्गत ग्राम रहठा से बेलसरा जा रहे बाइक चालक तभी बस से उसकी भिड़ंत हो गई, जिसमें भाई व बहन गम्भीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, घटना के बाद दोनों घायल भाई बहन को जिला अस्पताल लाया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार कर जबलपुर रेफर कर दिया गया है। हादसा कृष्णा बस, जिसका बस क्रमांक एमपी 54 पी 0249 है जो ग्राम करही से उमरिया की ओर आ रही थी। तभी रहठा और धमनी के बीच बंधवा टोला में दुर्घटना घटित हुई है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में सचिन पिता प्रीतम लाल झरिया उम्र 28 वर्ष निवासी छोटी मोहनी और इनकी बहन माधुरी देवी उम्र 25 वर्ष बस हादसे में गम्भीर घायल हुए है। हादसा इतना भीषण और दर्दनाक था कि घटना स्थल पर मौजूद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

Latest articles

सागर में करणी सेना अध्यक्ष शेरपुर के जन्मदिन को रक्त स्वाभिमान दिवस के रूम में मनाया गया

करणी सेना अध्यक्ष शेरपुर के जन्मदिन को रक्त स्वाभिमान दिवस के रूम में मनाया सागर।...

Sagar News: थकान से धड़कन तक- थायरॉइड के लक्षणों पर IMA सागर का जागरूकता अभियान

थकान से धड़कन तक: थायरॉइड के लक्षणों पर IMA सागर का जागरूकता अभियान सागर। इंडियन...

सागर में रिश्ते के मामा ने बनाया महिला को अपनी हवस का शिकार

रिश्ते के मामा ने बनाया महिला को अपनी हवस का शिकार सागर। मोतीनगर थाना में...

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी

3 अधीक्षण यंत्री और 13 कार्यपालन यंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी प्रमुख सचिव...

More like this

सागर में करणी सेना अध्यक्ष शेरपुर के जन्मदिन को रक्त स्वाभिमान दिवस के रूम में मनाया गया

करणी सेना अध्यक्ष शेरपुर के जन्मदिन को रक्त स्वाभिमान दिवस के रूम में मनाया सागर।...

Sagar News: थकान से धड़कन तक- थायरॉइड के लक्षणों पर IMA सागर का जागरूकता अभियान

थकान से धड़कन तक: थायरॉइड के लक्षणों पर IMA सागर का जागरूकता अभियान सागर। इंडियन...

सागर में रिश्ते के मामा ने बनाया महिला को अपनी हवस का शिकार

रिश्ते के मामा ने बनाया महिला को अपनी हवस का शिकार सागर। मोतीनगर थाना में...
error: Content is protected !!