चुनावी साल में CM शिवराज ने मध्य प्रदेश को दी बड़ी सौगात, 53 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक ही दिन में 53 हजार पांच करोड़ से अधिक के 14 हजार 475 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर एक नया रिकार्ड बना दिया। आचार संहिता लगने से पहले भोपाल के रविंद्र भवन से प्रदेशव्यापी विकास कार्यों का वर्चुअल शिलान्यास और लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री कहा कि मध्य प्रदेश के विकास की ऐसी राह निकाली गई है, जो इस बात के लिए प्रत्येक नागरिक को आश्वस्त कर सकती है कि मध्य प्रदेश विकास में नंबर-एक पर रहेगा।
चलता रहेगा विकास का महायज्ञ
मुख्यमंत्री ने 45 हजार 46 करोड़ रुपये के 2073 विकास कार्यों का भूमिपूजन और सात हजार 958 करोड़ रुपये के 12 हजार 302 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं, सिंगल क्लिक के माध्यम से 1001 हितग्राहियों को 21 करोड़ 70 लाख रुपये के हितलाभ वितरित किए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के लिए आवश्यक वित्तीय साधन जुटाएगी। विकास का महायज्ञ चलता रहेगा। सिंचाई का क्षेत्र हो या बिजली उत्पादन, स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाना हो या पेयजल, शिक्षा और जनकल्याण की योजनाओं का क्रियान्वयन, सभी कार्यों के लिए सरकार बजट की व्यवस्था करती रही है और आगे भी करेगी। इस अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के सुशासन और विकास प्रतिवेदन 2023 का विमोचन किया और विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास का ब्योरा भी दिया।
नौ हजार करोड़ की परियोजानाओं का सौगात
मुख्यमंत्री ने सिंगरौली की अनुष्का शुक्ला, गुना की पूजा, कटनी जिले की आस्था एवं अन्य हितग्राहियों और विद्यार्थियों से चर्चा की। कार्यक्रम में मंत्रीमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, नगरों के महापौर, नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी वर्चुअली जुड़े। भोपाल और पड़ोसी जिलों के लिए करीब साढ़े नौ हजार करोड़ की चार परियोजनाएं स्वीकृत मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राजधानी भोपाल से जुड़ी अनेक योजनाओं के लिए भी स्वीकृति दी।
अयोध्या बायपास पर सिंधिया चौराहे से रत्नागिरि चौराहे तक सर्विस रोड सहित छह लेन मार्ग, इंदौर में 140 किलोमीटर लंबाई का इंदौर रिंग रोड, संदलपुर-भैरूंदा-बुधनी-बाड़ी माग्र को चार लेन में बदलने, भोपाल-विदिशा खंड में 42 किलोमीटर के चार लेन मार्ग की स्वीकृति भी दी गई। भोपाल में आनंद नगर चौराहे के पास एलीवेटेड फ्लायओवर भी बनाया जाएगा। इसी तरह जल संसाधन विभाग के अंतर्गत मंदसौर जिले की शामगढ़ सुवासरा सूक्ष्म सिंचाई परियोजना का लोकार्पण हुआ।
लाडली बहना योजना सामाजिक क्रांति
आज जिन कार्यों का भूमिपूजन हुआ उनमें देवास जिले की 3,700 करोड़ रुपये की हाटपिपल्या लघु उद्ववहन सिंचाई परियोजना भी शामिल है। सामाजिक न्याय का अर्थ संसाधनों का लाभ गरीबों को मिले मुख्यमंत्री ने कहा कि अनाज उत्पादन बढ़ा है और अर्थव्यवस्था गतिमान हुई है। लाडली बहना योजना एक सामाजिक क्रांति है। सामाजिक न्याय का अर्थ संसाधनों का लाभ गरीबों को मिले। कुछ लोग कहते हैं कि निर्धनों को मुफ्त राशन क्यों दिया जा रहा, लेकिन सामाजिक क्रांति का अर्थ यही है कि राज्य के संसाधनों से जो आय अर्जित होती है, उसका अंश ऐसे लोगों को दिया जाए जिन्हें वास्तव में इसकी जरूरत है।


