Saturday, January 24, 2026

हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का शिलान्यास करेंगी राष्ट्रपति, सीएम ,राज्यपाल,और चीफ जस्टिस होंगे शामिल

Published on

हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का शिलान्यास करेंगी राष्ट्रपति, सीएम ,राज्यपाल,और चीफ जस्टिस होंगे शामिल

जबलपुर। हाईकोर्ट की नई एनेक्सी बिल्डिंग का शिलान्यास करने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शाम जबलपुर आ रही हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 460 करोड़ रुपए की लागत से बन रही मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का वर्चुअली शिलान्यास करेंगे। वर्चुअली कार्यक्रम ट्रिपल आईटीडीएम के आडिटोरियम में आयोजित होगा। यहीं से राष्ट्रपति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की एनेक्सी बिल्डिंग की आधारशिला रखेंगी। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगू भाई पटेल, चीफ जस्टिस रवि मलिमठ, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा हाईकोर्ट के कई जस्टिस भी शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रपति के जबलपुर आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू बुधवार दोपहर 2.55 बजे इंदौर से भारतीय वायुसेना के विमान से शाम 4 बजे डुमना एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वह सीधे आईआईआईटीडीएम जाएंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शाम 4.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक ट्रिपल आईटीडीएम के आडिटोरियम में आयोजित मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के एनेक्सी भवन के शिलान्यास समारोह में शामिल होंगी, और इसके बाद वह शाम 5.50 बजे डुमना एयरपोर्ट से भारतीय वायुसेना के विमान से वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के एक घंटे के कार्यक्रम में उनके साथ राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव भी उपस्थित रहेंगे।

बुधवार को हाईकोर्ट की जिस एनेक्सी बिल्डिंग का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शिलान्यास करेंगे वह 9 मंजिला होगा। उसमें दो बेसमेंट बनेंगे। इस नए भवन में कुल 60 कोर्ट रूम बनाने का प्रस्ताव है। पहले चरण में 31 कोर्ट रूम बनाए जाएंगे। नया भवन 1 लाख 14 हजार 108 वर्ग मीटर में निर्मित किया जाएगा। इस बिल्डिंग के लिए विधि विभाग ने अगस्त 2023 को 460 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी थी। दोनों बेसमेंट में करीब 400 कारों की पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इस बिल्डिंग का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। नौ मंजिला बिल्डिंग के प्रत्येक तल में कोर्ट रूम के अलावा वकीलों और सरकारी वकीलों सहित पक्षकारों की सुविधा के लिए आवश्यक सभागार भी बनेंगे।

हाईकोर्ट की एनेक्सी बिल्डिंग में रजिस्ट्रार जनरल कार्यालय, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम के अलावा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा बिल्डिंग मैनेजमेंट, सिस्टम फायर अलार्म, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीसीटीवी, डेटा नेटवर्किंग, ऑडियो विजुअल सिस्टम जैसी सुविधाएं भी रहेगी। करीब 460 करोड रुपए की लागत से नई एनेक्सी बिल्डिंग के लिए पुरानी जिला अदालत व अन्य बिल्डिंग को तोड़ा जाएगा।

राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू के जबलपुर आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी की गई है। आईजी उमेश जोगा के निर्देश पर राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए 35 राजपत्रित अधिकारीयों को तैनात किया गया है, इसके अलावा जिला बल जबलपुर सहित अन्य जिलों से भी पुलिस अधिकारियों को बुलवाया गया है। साथ ही 1500 पुलिस और बटालियन के जवान भी तैनात किए गए है।

Latest articles

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा सागर। जिले...

Sagar News: मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं – कलेक्टर

मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं - कलेक्टर सागर। वर्तमान मौसम को...

विधायक लारिया ने किया ई-विकास प्रणाली का शुभारंभ, अब ई-टोकन से सुगम होगा उर्वरक वितरण

विधायक लारिया ने किया ई-विकास प्रणाली का शुभारंभ, अब ई-टोकन से सुगम होगा उर्वरक...

More like this

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा

सागर में घाटी पर घूमने गयी युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को पीटा सागर। जिले...

Sagar News: मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं – कलेक्टर

मौसम को देखते हुए मंडियों में करें आवश्यक व्यवस्थाएं - कलेक्टर सागर। वर्तमान मौसम को...
error: Content is protected !!