संत रविदास के बताये मार्ग पर चल रही भाजपा सरकारः मंत्री भूपेन्द्र सिंह
विकास कार्यों से अर्थव्यवस्था भी बढ़ती हैः श्री भूपेन्द्र सिंह
4.75 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
मंत्री श्री सिंह ने रजवांस व मालथौन में अनेक विकास कार्य स्वीकृत किए
सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने समरसता रथ यात्रा के साथ रजवांस पहुंच कर आमसभा को संबोधित किया। रजवांस व मालथौन में आमसभाओं में आए हजारों क्षेत्रवासियों को मंत्री भूपेंद्र सिंह ने 12 अगस्त को सागर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आमसभा में पहुंचने का आह्वान किया। श्री सिंह ने इस दौरान 4.75 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। रजवांस व मालथौन में 38 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूलें बनवाने सहित अनेक नये विकास कार्यों को स्वीकृत किया।
अपने संबोधन में मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पूज्य संत श्री रविदास जी महाराज का संदेश सभी को समान अधिकार रहें, सभी को अन्न उपलब्ध हो और समाज में समरसता रखने का था जिस पर भाजपा की सरकार पूरी तरह अमल कर रही है। कांग्रेस ने 50 सालों के अपने शासन में देश के संतों, ऋषियों और महापुरुषों को सम्मान नहीं दिया। देश के धार्मिक और संस्कृतिक मूल्यों को नष्ट करने के सुनियोजित उदेश्य से कांग्रेस ने काम किया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने भारत की सांस्कृतिक पुनर्स्थापना के लिए देश में राममंदिर, काशी विश्वनाथ मंदिर, केदारनाथ धाम, चित्रकूट में राम वनपथ गमन मार्ग, महाकाल लोक निर्माण जैसे अनेक धार्मिक स्थलों को पुनर्विकसित किया है। सागर में 100 करोड़ की लागत से संत श्री रविदास जी महाराज के मंदिर और कला संग्रहालय केंद्र बनाने का कार्य आरंभ हो रहा है।
मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बरोदिया नगर परिषद के वार्ड रजवांस में 1.08 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे शापिंग कांप्लेक्स का भूमिपूजन किया। उन्होंने यहां अपने संबोधन में कहा कि रजवांस में 502 पीएम आवासों का निर्माण हो रहा है। रजवांस की सारी सड़कें बना दीं, स्ट्रीट लाइटें लग गई हैं। यहां स्टेडियम,पार्क, जिम व शादीघर बना रहे हैं। मंत्री श्री सिंह ने रजवांस स्कूल को सीएम राइज बनाए जाने की स्वीकृति दी। गंभीरिया रोड स्थित पीएम आवास क्षेत्र में विद्युतीकरण, हनुमान मंदिर पड़ाव के सुंदर नव निर्माण, बाजार के भगवान शिवजी मंदिर का जीर्णोद्धार कार्य,जैन मंदिर के दो सीसी रोड,रजवांस में संत श्री रविदास जी मंदिर का निर्माण तथा प्रजापति मोहल्ले के निर्माण के कार्य मंजूर किए। मंत्री श्री सिंह ने रजवांस की चेंबर सहित नाली निर्माण, एक सुलभ कांप्लेक्स निर्माण, चौका कलां की क्षतिग्रस्त स्कूल का मरम्मत कार्य, रजवांस में सेल्फी प्वाइंट, वार्ड 7 में दो विद्युत खंभे लगाना के कार्य मंजूर किए। मंत्री श्री सिंह ने जानकारी दी कि रजवांस व बरोदिया में बिजली के लोड की समस्या को देखते हुए 33/11 केवी सब स्टेशन स्वीकृत हो गए हैं, चार छह माह के भीतर इनकी स्थापना होने से समस्या समाप्त हो जाएगी। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि रजवांस से तिगरा तक नगर पंचायत की सीमा तक सड़क के दोनों ट्री गार्ड सहित फलदार वृक्ष लगाने के निर्देश सीएमओ को दिए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि समग्र विकास के साथ आदर्श क्षेत्र की परिकल्पना से काम किया जा रहा है।
मालथौन में बस स्टैंड प्रांगण में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि आज मालथौन के विभिन्न वार्डों में 1.52 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहे बीटी रोड व सीसी रोड तथा मालथौन नगर परिषद अंतर्गत खिमलासा रोड पर 2.15 करोड़ की लागत से निर्मित हो रहीं 125 दुकानों के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ सात सालों में मालथौन का जिस तेजी से सुनियोजित विकास किया गया है उससे यहां के दूकानदारों की आमदनी में दस गुना तक बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह प्रमाण है कि विकास कार्यों से अर्थव्यवस्था भी बढ़ती है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सिंचाई,पेयजल, स्वास्थ्य,शिक्षा, प्रशासनिक भवन, स्टेडियम, पार्क, आडिटोरियम जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर के बाद अब यहां के इंडस्ट्रियल एरिया के विकास की तैयारी है। इसके लिए जमीन आरक्षित कर दी गई है। दो सालों में छोटे बड़े उद्योग, कारखाने यहां आना शुरू होंगे। पर्यटन विभाग ने अंडेला के पास आवंटित दस एकड़ भूमि के एक हिस्से में 2.5 करोड़ की लागत से आधुनिक होटल का निर्माण किया जा रहा है जो भविष्य के औद्योगिकीकरण की दृष्टि से आवश्यक है।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि मालथौन में 38 करोड़ की लागत से सीएम राइज स्कूल स्वीकृत की जा रही है। कुछ स्कूलों को पीएम श्री स्कूल में परिवर्तित किया जा रहा है जिसमें पांच वर्षों तक प्रतिवर्ष 38 लाख रुपए विकास के लिए आएंगे। उन्होंने बताया कि मालथौन कालेज में विज्ञान व वाणिज्य संकायों की स्वीकृति भी आ गई है। इस तरह शिक्षा के अच्छे संस्थानों की कमी को पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मालथौन नगर परिषद अपने अंतर्गत सभी स्कूलों में लाइट, पंखे, पुताई, फर्श निर्माण के काम करा रही है। इसके बाद इन सभी स्कूलों को 4-4 कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराए जाएंगे। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मालथौन अस्पताल को दो करोड़ रुपए की स्वीकृति हुई है जिससे अतिरिक्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां ब्लाक मेडीकल आफीसर की पोस्टिंग के आदेश कल ही कराए गए हैं। सभी मशीनें, टेक्नीशियन व डाक्टर्स की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त से मालथौन नगर परिषद में 5 रुपए थाली का सब्सिडाईज भोजन गरीब जरूरतमंदों को उपलब्ध होना शुरू हो जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया हो गई है। मालथौन में स्वीकृत संजीवनी क्लीनिक भी 15 अगस्त से आरंभ हो जाएगा।
मंत्री श्री सिंह ने मालथौन में विश्वकर्मा समाज के सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दी। नोनियां मंदिर को 18लाख की स्वीकृति दी, हनुमान जी मंदिर अमारी रमगढ़ा तथा देव जानकी रमण मंदिर के जीर्णोद्धार सौंदर्यीकरण की मंजूरी दी। आदिवासी मोहल्ले व मढ़िया क्षेत्र में कई विकास कार्यों को स्वीकृति दी। मंत्री श्री सिंह ने रजवांस में अनुसूचित जाति समाज सहित समाजों के मुखिया माते व प्रतिष्ठित लोगों को सम्मानित किया। मालथौन में सात सफाईकर्मियों को ड्रेस कोड भेंट किए।
मालथौन में ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में कुंवर देवेन्द्र सिंह बुंदेला ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष जयंत सिंह बुंदेला राणाजू, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र अहिरवार, मंडल अध्यक्ष रामकुमार बघेल, गोविंद सिंह खिरिया, राजेंद्र सिंह रामछांयरी, प्रहलाद सिंह राजपूत, सुबोध सतभैया, नीलकमल सिंह राजपूत, रावराजा राजपूत लोंगर, दादुभाई जी अटा, सिरनाम सिंह अटा, कन्छेदी सेठ, रमेश जैन, श्रीमती आशा जैन, वीरसिंह यादव, अरविंद सिंह बुंदेला, वीरेंद्र सिंह बुंदेला, शंभू दयाल मिश्रा, भीकम यादव, प्रेम अहिरवार, नीलेश अहिरवार, सोनू वाल्मीकि, हाकम सिंह राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह, प्रकाश सिंह गोदू, संतोष यादव, गोविंद सिंह नैगुवां, मालवीय जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। नगर परिषद सीएमओ संजय गीते, जनपद सीईओ, तहसीलदार सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।