नदी, वृक्ष एवं भूमि परमार्थ का कार्य करते है। उसी प्रकार गोपाल भार्गव भी कार्य करता है

नदी, वृक्ष एवं भूमि परमार्थ का कार्य करते है। उसी प्रकार गोपाल भार्गव भी कार्य करता है

सिंचाई परियोजना से पाइप लाइन के माध्यम से खेतों में पहुंचेगा पानी- मंत्री श्री भार्गव

सागर। रहली विधानसभा क्षेत्र का एक-एक खेत सिंचित होगा एवं खेतों पर केथ सिंचाई परियोजना से पाइप लाइन के माध्यम से खेतों में पानी पहुंचा कर सिंचाई की जाएगी। यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने रहली विधानसभा क्षेत्र के पटना बुजुर्ग में 162 करोड़ से अधिक की राशि से तैयार होने वाली केथ मध्यम सिंचाई परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में दी।  इस अवसर पर राजेंद्र जारोलिया, सुरेश कपस्या, इंद्रपाल सिंह, उमेश मिश्रा, अमित नायक, सरपंच प्रतिनिधि आशीष जैन, कलेक्टर दीपक आर्य, अनुविभागीय अधिकारी गोविंद दुबे, जल संसाधन विभाग के अधिकारी सचिन इंद्रपाल, पुष्पेंद्र सिंह, अर्पित बिल्थरे सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी मौजूद थे। भूमि पूजन कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र का एक-एक खेत अगले जून 2024 तक सिंचित होगा। उन्होंने कहा केथ परियोजना के माध्यम से रहली विधानसभा के 21 ग्रामों में 12488 एकड़ भूमि सिंचित होगी। उन्होंने कहा कि एक परियोजना के माध्यम से नवाचार करते हुए सभी ग्रामों के खेतों में पाइपलाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जाएगा। इसी प्रकार रहली विधानसभा क्षेत्र में एक एक खेत को सिंचित करने के लिए चार सिंचाई परियोजनाएं का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि आपचंद सिंचाई योजना, जामदेरा योजना किशनगढ़ सिंचाई योजना एवं कोपरा मध्यम सिंचाई परियोजना के माध्यम से रहली विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों में सिंचाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि “गोपाल भार्गव हमेशा निस्वार्थ भाव से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि नदी, वृक्ष एवं भूमि के समान है जो अपने लिए नहीं दूसरों के लिए परमार्थ का कार्य करती है। उसी प्रकार गोपाल भार्गव भी कार्य करता है

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी समुदाय वर्गों की सरकार है जो कि लगातार सभी वर्गों को लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बहनों बेटियों को 1000 रू. के माध्यम से लाभांवित कर रही है। इसी तरह किसान भाइयों को सम्मान निधि के माध्यम से लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। वही छात्र-छात्राओं लिए छात्रवृत्ति, निशुल्क पाठ्य पुस्तक, साइकिल, स्कूटी देने का कार्य किया जा रहा है। मंत्री भार्गव ने कहा कि सिंचाई परियोजनाएं एक दिन के लिए नहीं होती, पीढ़ियों के लिए होती हैं। इनके बन जाने से क्षेत्र में सुख-समृद्धि आती है। साथ में किसानों की आय दोगुनी होती है। उन्होंने कहा कि रहली विधानसभा क्षेत्र में शीघ्र ही नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। जिसमें हमारे क्षेत्र के 12,000 से अधिक युवक-युवतियों को रोजगार मिल सकेगा एवं नए नए व्यवसाय शुरू होगे। इस अवसर पर आशीष जैन, गोविंद पटेल, रामदास कुर्मी, सुरेश कपासिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।   कार्यक्रम में कार्यपालन यंत्री पुष्पेंद्र सिंह ने केथ परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैथ मध्यम सिंचाई परियोजना से हजारों एकड़ भूमि सिंचित होगी। खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए शासन प्रशासन द्वारा लागत प्रयास किए जा रहे है। खेती की सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था होने से किसान को बहुत लाभ होता है। परियोजना की लागत राशि 162.47 करोड़ से निर्मित होने वाली कैथ मध्यम सिंचाई परियोजना में रकवा 12688 एकड़ सिंचित होगी।

लाभान्वित ग्रामों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बगरोंन, सांवल- खिरिया, सेमरा-माधो ,पिपरगौर, रिछोड़ा, चुहरा,जामघाट, जूना, समनापुर कलाँ, निवारी, सेमरा, मड़ला, पट्टी बड़गान, नवलपुर, बड़गान, रमखिरिया, स्वाकर, पटना बुजुर्ग, चौरई, ठिकुआ, खमरिया आदि ग्राम लाभान्वित होगे। कार्यक्रम का संचालन विक्की जैन ने किया।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top