क्रीडा भारती सागर महाकौशल प्रांत की से नागपंचमी पर होगा अखाड़ों का पूजन

क्रीडा भारती सागर महाकौशल प्रांत की से नागपंचमी पर होगा अखाड़ों का पूजन

सागर। महाकौशल प्रांत द्वारा क्रीड़ा भारती सागर द्वारा जिले के क्रीड़ा भारती से संबद्ध क्रीड़ा केन्द्र पर 21 अगस्त को नागपंचमी पर्व पर सभी कुश्ती अखाड़ों में होगा भारतीय संस्कृति के रीति-रिवाजो द्वारा अखाड़ों के खलीफा, उस्तादों एवं पहलवान खिलाड़ियों के द्वारा सामूहिक रूप से नागपंचमी पर्व मनाया जाएगा, जिसमें क्रीड़ा केन्द्र बजरंग अखाड़ा गढ़पहरा कुड़ारी के संचालक पहलवान मनीष यादव ने बताया कि नागपंचमी पर्व पर विशेष कहानी है जो हमें विशेष रूप से गुरुओं के मार्गदर्शन में हमें जानकारी मिली है कि हमारी प्रथ्वी धरा शेषनाग के फन पर हमारी धरा का भार लिए शेषनाग को भगवान मानकर हम सभी दूध पिलाते हैं, और हमारे अखाड़ों में इस दिन मिट्टी नहीं खोदी जाती और पूजन किया जाता है इस दिन परंपरागत रूप से नये खिलाड़ी अखाड़े की मिट्टी में नये लंगोट का पूजन भी करते हैं जिसे पहनकर पहलवान खिलाड़ी ब्रम्हचर्य जीवन का पालन करना करना आरंभ करता है, नागपंचमी पर्व पर भारत वर्ष में परंपरा है कि एक दिन पहले अखाड़े की मिट्टी को खोद कर (गोढ़कर) रखा जाता है और साथ ही अखाड़े के अस्त्र-शस्त्र का पूजन किया जाता है यह नाग पंचमी पर्व खासतौर पर पहलवानों का वार्षिक पर्व भी माना जाता है इसी दिन सागर जिले के सभी अखाड़ो मे पहलवानों खिलाड़ियों के द्वारा अखाड़ा पूजन कर अखाड़े के खिलाड़ियों द्वारा कुश्ती एवं लाठी खेल का प्रदर्शन किया जाता है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top