महिला की चेन लूटने के प्रयास में पकड़ी गई लुटेरी महिला 

महिला की चेन लूटने के प्रयास में पकड़ी गई लुटेरी महिला 

झांसी। थाना अंतर्गत भागवत कथा सुनने पहुंची महिला की चेन लूटने का प्रयास करती हुई एक महिला पकड़ी गई है। महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। झांसी रोड थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव का कहना है कि निंबालकर की गोठ में रहने वाली उर्मिला राठौर रंगमहल गार्डन में चल रही भागवत कथा सुनने के लिए पहुंची थीं। जब कथा समाप्त के बाद वापस गार्डन से बाहर निकलीं तो एक महिला ने उर्मिला के गले पर झपट्टा मार दिया। महिला चेन लूटकर भाग पाती उससे पहले ही उर्मिला ने अन्य श्रोताओं की मदद से उसे पकड़ लिया और झांसी रोड थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपित महिला ने अपना नाम आगरा की संजोता कोली बताया है। पुलिस अब उसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है। उससे पूछताछ में और भी वारदात खुल सकती हैं।

संस्थाओं में आंतरिक परिवाद समिति का गठन अनिवार्य महिलाओं को कार्यस्थल पर सुगम वातावरण, सुरक्षा प्रदान करने मजबूत शिकायत तंत्र स्थापित करने का प्रविधान है। साथ ही आंतरिक परिवाद समिति का गठन करना भी अनिवार्य है। महिलाओं का कार्य स्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण प्रतिषेध एवं प्रतितोषण) अधिनियम में इस आशय का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। अधिनियम के प्रविधानों का पालन कराने हर जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदेन जिला अधिकारी की जवाबदेही सौंपी है। ऐसा न करने वाली संस्था पर 50 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाने का प्रविधान है।

 

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top