सागर में अपने ही घर पर फंदा लगाकर युवती ने किया सुसाइड
सागर। सुरखी थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा में युवती ने अपने ही घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। घटना के समय माता-पिता घर में नहीं थे। भाई दूसरे कमरे में सो रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।पुलिस के अनुसार प्राची सिंह ठाकुर उम्र 23 साल निवासी बरोदा घर में थी। इसी दौरान उसने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगा लिया। कमरे में कुछ • गिरने की आवाज सुन दूसरे कमरे में सो रहा भाई प्रीतेश उठा और जाकर देखा तो बहन प्राची फंदे पर झूल रही थी। उसने तत्काल फंदा काटा और बहन को नीचे उतारा। परिवार वालों को घटनाक्रम की सूचना दी। तत्काल प्राची को लेकर गांव के डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे।
जहां से उसे अचेत अवस्था में बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया। घटनाक्रम की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के भाई प्रीतेश ने बताया कि घटना के समय मां गांव में पूजा करने के लिए गई थी। वहीं पिता काम पर गए थे। मैं घर में सो रहा था। इसी दौरान कुछ गिरने की आवाज आई तो मेरी नींद खुली और कमरे में जाकर देखा तो बहन फंदे पर झूल रही थी। मामले में युवती के सुसाइड करने का कारण सामने नहीं आया है। मामले में पुलिस परिवार वालों के बयान लेगी। जिसके बाद कारण सामने आ सकता है।