सागर पुलिस ने पकड़ा 16 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी

सागर पुलिस ने पकड़ा 16 साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी

सागर। जैसीनगर थाना पुलिस ने वर्ष 2006 के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार सजायाफ्ता आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी दयाचंद पुत्र हरचंद अहिरवार उम्र 40 साल निवासी सिंगारचोरी हाल निवासी रैया सेमरा को उच्च न्यायालय जबलपुर से जमानत मिली थी। जिसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। जिसका उच्च न्यायालय जबलपुर से स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। वारंट जारी होने के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी बीच पुलिस को आरोपी की लोकेशन मिली।लोकेशन मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी दयाचंद को गिरफ्तार कर लिया है। इसी प्रकार थाना जैसीनगर के वर्ष 2015 के चोरी के मामले में फरार आरोपी राहुल पुत्र भरतदास यादव उम्र 35 साल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जैसीनगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह मवाई ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top