UPSC की तैयारी करने आई छात्रा की मौत ,परिजन बोले बेटी की हत्या हुई है 

 

इंदौर ; राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में प्राची तिवारी की मौत हो गई। उसका एमवाय अस्पताल में पोस्ट मार्टम हुआ है। प्राची के दोस्तों ने बयान दिए कि उसकी सड़क हादसे में मौत हुई है।स्वजन ने हत्या की आशंका बताई है। उनका कहना है कि प्राची के सिर में गहरी चोट मिली है।

मूलत: चेटा कटनी निवासी 22 वर्षीय प्राची पुत्री संतोष तिवारी यूपीएससी की तैयारी के लिए इंदौर आई थी। वह होस्टल में ही रहती थी। बताते हैं वह दो दोस्तों के साथ घूमने चली गई थी। लौटते वक्त उनके दोपहिया वाहन की कंटेनर से टक्कर हो गई।हादसे में घायल प्राची को उसके दोस्त अस्पताल गए लेकिन भर्ती करवा कर गायब हो गए। राऊ के निमिष अस्पताल से प्राची को गंभीर अवस्था में चोइथराम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनिवार को स्वजन इंदौर पहुंचे और प्राची के शव का पोस्टमार्टम करवाया। उन्होंने कहा कि प्राची की हत्या हुई है। पीएम करने वाले डाक्टर ने कहा कि सिर में चोट मिली है। हालांकि यह नहीं बता सकते कि चोर कैसे लगी।

ड्रग्स का उपचार करवा रहा था, जहर खाने से हुई मौत

स्कीम-78 में 20 वर्षीय यश पुत्र उदय कुमरावत की शनिवार रात जहर खाने से मौत हो गई। यश ड्रग्स का आदी था और उसका रिहेब सेंटर में उपचार भी चल रहा था। लसूड़िया पुलिस के मुताबिक यश तीन महीने से अपने दोस्त आकाश के पास रह रहा था। शनिवार दोपहर उसे उल्टियां करते देखा और आकाश से कहा उसने ड्रग्स का डोज ले लिया।

तबियत बिगड़ने पर पता चला उसने जहर खा लिया। आकाश ने तत्काल यश के छोटे भाई को काल कर घटना बताई। रात करीब 10 बजे उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। देर रात उसकी मौत हो गई। यश के पिता उदय ट्रेवल एजेंट है। नशे की लत छुड़वाने के लिए उसका उपचार करवा रहे थे।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top