भाजपा की वृहद जनसंपर्क अभियान की प्रारंभिक तैयारियों हेतु बैठक संपन्न, 30 मई से 30 जून तक चलेगा अभियान

भाजपा की वृहद जनसंपर्क अभियान की प्रारंभिक तैयारियों हेतु बैठक संपन्न, 30 मई से 30 जून तक चलेगा अभियान

सागर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक सागर लोकसभा क्षेत्र में वृहद जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। कार्यकर्ता विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचायेंगे।
अभियान की प्रारंभिक तैयारियों हेतु धर्म श्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में सांसद राजबहादुर सिंह प्रदेश मंत्री प्रभु दयाल पटेल, जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया की उपस्तिथि में कार्यक्रम प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अभियान के अंतर्गत सभी कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से सफल बनाने हेतु चर्चा की जिसमें पदाधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया एवं सासंद राजबहादुर सिंह ने उपस्थित पदाधिकारी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्राण प्रण के साथ जुटने का आग्रह किया एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बैठक का संचालन अभियान समिति जिला संयोजक वृंदावन अहिरवार ने एवं आभार सहसंयोजक सुखदेव मिश्रा ने व्यक्त किया
बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष हरिराम सिंह ठाकुर प्रदेश कार्य समिति सदस्य जाहर सिंह, बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक अनुराग प्यासी, बुनकर प्रकोष्ट प्रदेश संयोजक नारायण कबीर पंथी,संभागीय कार्यालय मंत्री डॉ. वीरेंद्र पाठक जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह राजपूत, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया कमलेश बघेल रामेश्वर नामदेव कमलेश बघेल, एनजीओ प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक प्रासुक जैन, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सह संयोजक अर्पित पांडे, जिला मंत्री सुषमा यादव, महिला मोर्चा जिला महामंत्री नेहा जैन, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, जिला सह मीडिया प्रभारी आलोक केशवानी, सोशल मीडिया प्रभारी अंशुल परिहार, आई टी विभाग जिला संयोजक बाल किशन सोनी, एवं आपेक्षित पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

मन की बात कार्यक्रम के 101 वें एपिसोड का प्रसारण आज

सागर। आज 27 मई दिन रविवार को मान. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के 101 वें एपिसोड का प्रसारण किया जाएगा जिले के सभी 2097 बूथों पर कार्यक्रम को सुनने के लिए जाए जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ताओं से आग्रह किया हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top