जवाहर गंज वार्ड में नारी सम्मान योजना की शुरुआत
सागर। मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ की घोषणा एवं वचन के अनुसार कांग्रेस सरकार बनने पर आज दिन गुरुवार से जवाहर गंज वार्ड में नारी सम्मान योजना के तहत वार्ड की महिलाओं की फॉर्म भरने की शुरुआत शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचोरी के नेतृत्व में पूर्व विधायक मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सुनील जैन मध्यप्रदेश कांग्रेस सेवा दल के महासचिव विजय साहू पिछड़ा वर्ग विभाग के जिला अध्यक्ष राजा सेन कांग्रेस सेवा दल यंग बिग्रेड के जिला अध्यक्ष सागर साहू कांग्रेसी नेता राजकुमार केशरवानी ने कार्यक्रम की शुरुआत की इस अवसर पर वार्ड की महिलाओं ने विशेष रूचि लेकर अपने-अपने फार्म भरवाए एवं कांग्रेस पार्टी को वोट देने का वचन दिया।