Friday, November 28, 2025

कमलनाथ के समक्ष कुशवाहा क्षत्रिय समाज जिला अध्यक्ष एवं भाजपा नेता ने कांग्रेस का दामन थामा

Published on

spot_img

कमलनाथ के समक्ष कुशवाहा क्षत्रिय समाज अध्यक्ष एवं पूर्व बीजेपी पार्षद ने कांग्रेस का दामन थामा

सागर। पूर्व सीएम कमलनाथ के समक्ष कुशवाहा क्षत्रिय समाज के सागर जिला अध्यक्ष एवं भाजपा से पार्षद रहे अशोक कुशवाहा ने कांग्रेस की सदस्यता ली। पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने अशोक कुशवाहा को तिरंगा गमछा डालकर कांग्रेस परिवार में किया स्वागत। अशोक कुशवाहा सागर जिले की नरयावली विधानसभा क्षेत्र की मकरोनिया नगरपालिका से बीजेपी के पार्षद रहे है। आज नरयावली के पूर्व विधायक और मंत्री रहे सुरेंद्र चौधरी के साथ पहुंचे। दरअसल पूर्व पार्षद और कुशवाहा समाज के प्रमुख नेता अशोक कुशवाहा सागर में कल रविवार को हुए संभागीय कुशवाहा समाज के सम्मेलन में उपेक्षा किए जाने और समाज के हितों को सही तरीके से नहीं उठाए जाने से आहत थे। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। अशोक कुशवाहा ने कल बीजेपी से इस्तीफा दे दिया था। उनके मताबिक कुशवाहा समाज को दो मामलों सेमराबाग की जमीन और पुलिस अभिरक्षा में मारे गए क्रतेश पटेल के परिवार को न्याय दिलाने के लिए वे प्रयासरत थे। क्रतेष के परिजनों को नजरबंद कर दिया गया। इससे काफी आहत थे।

Latest articles

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में लापरवाही बरतने पर नगर निगम कर्मचारी निलंबित

आयुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने...

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का नाम जुड़ेगा वोटर लिस्ट में

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का...

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण सागर। लोक निर्माण विभाग (भवन) संभाग...

सागर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरा भी जप्त

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को...

More like this

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में लापरवाही बरतने पर नगर निगम कर्मचारी निलंबित

आयुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने...

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का नाम जुड़ेगा वोटर लिस्ट में

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का...

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण सागर। लोक निर्माण विभाग (भवन) संभाग...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।