Tuesday, January 13, 2026

सागर में 7 साल की मासूम के साथ दरिंदे ने की हैवानियत, गांव में पहचान कराई आरोपी गिरफ्तार

Published on

सागर। 7 साल की मासूम से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल बच्ची अपने परिजनों के साथ अपनी मौसी के लड़के की सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गयी थी जहां गांव के ही एक शख्स ने मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। मामला बांदरी थाना क्षेत्र की रजवांस चौकी अन्तर्गत गांव का हैं।

मामले की जानकारी के बाद बांदरी थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह घटना स्थल पर पहुंचे पीड़ित बच्ची से हैवान की पहचान कराई, लेकिन डरी सहमी बच्ची पहचान कराने के दौरान आरोपी को नहीं पहचान पा रही थी। तभी पीड़िता ने कहा कि आरोपी गुलाबी रंग की शर्ट पहने हुए था। इसी आधार पर पुलिस ने गुलाबी रंग की शर्ट पहने लोगों को सामने खड़ा कर दिया। फिर भी पीड़ित मासूम घबराई नजर आई तभी ग्रामीणों ने कहा कि महेन्द्र उर्फ कल्लु लोधी नहीं है, उसने भी गुलाबी शर्ट पहनी थी।

पुलिस ने जब घर जाकर देखा, तो आरोपी घर पर सोया हुआ था। पुलिस आरोपी को लेकर बालिका के सामने पहुंची। इसके बाद बालिका ने उसकी पहचान की। बच्ची के पहचानने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात सगाई का कार्यक्रम खेत में बने मकान में चल रहा था। कार्यक्रम के दौरान बच्ची बाहर घूम रही थी। तभी आरोपी महेन्द्र उर्फ कल्लु लोधी उम्र 20 साल ने बच्ची को बहला फुसलाकर खेत के पीछे तरफ ले गया। यहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया मामले की गंभीरता देखते हुए तत्काल मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। बांदरी थाना प्रभारी रावेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रविवार को धारा 376, 363 व पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

दुष्कर्म के बाद पुलिस द्वारा परिजनों के साथ पीड़ित बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल सागर लाया गया डॉक्टर ने उसकी हालत ठीक बताई। चेकअप के बाद उसे घर भेज दिया गया हैं।

Latest articles

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज

सागर में दोस्त की मां को बनाया हवस का शिकार, पुलिस में शिकायत दर्ज सागर।...

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस ने गांधी के स्वदेशी अपनाओ विचार को कभी सम्मान नहीं दिया- खंडेलवाल भाजपा...

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी

जरूवाखेड़ा: एकलव्य स्कूल में युवा दिवस पर खेल महोत्सव का आयोजन, बच्चों ने लगाई...

More like this

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद के ठोस सुझाव, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री ने की सराहना

‘ऊर्जा आत्मनिर्भर भारत’ की दिशा में सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े के ठोस सुझाव,...

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो

पिकअप वाहन में लगी आग एक झुलसा : मरने वालो में सागर के दो अलवर:...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।
error: Content is protected !!