Friday, November 28, 2025

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण 10 से 25 मई तक

Published on

spot_img

मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण 10 से 25 मई तक
विभागीय और सी.एम. हेल्पलाइन के लंबित आवेदनों का होगा शत-प्रतिशत निराकरण
15 विभागों की 67 सेवाओं का लाभ मिलेगा नागरिकों को
सागर। शासकीय विभागों से आम नागरिकों को उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं और उनकी समस्याओं के शत-प्रतिशत निराकरण के लिए प्रदेश में 10 से 25 मई तक मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान का दूसरा चरण चलाया जायेगा। अभियान का प्रथम चरण केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं में शत-प्रतिशत सेचुरेशन प्राप्त करने के लिए चलाया गया था। इसमें 83 लाख से अधिक पात्र हितग्राही लाभांवित हुए।
अभियान के दो प्रमुख घटक
पहला घटक :- 
पहला ऐसे सभी विभागों में, जो नागरिक सेवाओं से संबंधित हैं, यथा राजस्व, नगरीय विकास एवं आवास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा ऊर्जा विभाग आदि के मैदानी कार्यालयों में लंबित आवेदनों का यथा संभव शत-प्रतिशत निराकरण करना है। दूसरा सी.एम. हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निराकरण करना। इसके लिये सभी जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में नागरिक सेवाओं के प्रदाय से संबंधित लंबित सभी आवेदनों के निराकरण का अभियान चलाया जायेगा। यह सुनिश्चित किया जायेगा कि कोई भी आवेदन बिना वैध कारण के कार्यालय में लंबित न रहे।
     दूसरा घटकः- सी.एम. हेल्पलाइन में 15 अप्रैल 2023 तक दर्ज, वर्तमान में लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि जिलों एवं विकासखण्ड स्तर पर होने वाली जन-सुनवाई में प्राप्त होने वाले आवेदन-पत्रों को भी सी.एम. हेल्पलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाता है। जन-सुनवाई के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का भी निराकरण इस अभियान अवधि में किया जायेगा। निराकरण की सूचना संबंधित शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से दी जायेगी।
अभियान का क्रियान्वयन एवं समीक्षा
     जिला स्तर पर अभियान की रूपरेखा प्रभारी मंत्री के साथ चर्चा कर जिला कलेक्टर द्वारा तैयार की जायेगी। संभागायुक्त जिला एवं अनुभाग स्तर पर अभियान के संचालन की नियमित समीक्षा, पर्यवेक्षण एवं अनुश्रवण करेंगे। अभियान अंतर्गत लक्ष्यों को समय-सीमा में प्राप्त करने के लिए नवाचार भी होंगे।

Latest articles

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में लापरवाही बरतने पर नगर निगम कर्मचारी निलंबित

आयुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने...

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का नाम जुड़ेगा वोटर लिस्ट में

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का...

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण सागर। लोक निर्माण विभाग (भवन) संभाग...

सागर में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, छुरा भी जप्त

सागर। थाना मोतीनगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार आरोपी को...

More like this

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य (SIR) में लापरवाही बरतने पर नगर निगम कर्मचारी निलंबित

आयुक्त सह अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने...

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का नाम जुड़ेगा वोटर लिस्ट में

सागर : जन्मदिन के साथ जिम्मेदारी भी—नया साल 2026 आते ही 18+ युवाओं का...

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण

बण्डा में न्यायिक अधिकारीगण हेतु निर्मित आवासगृह का लोकार्पण सागर। लोक निर्माण विभाग (भवन) संभाग...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।