संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर निकली वाहन रैली का हुआ जगह-जगह स्वागत

संत शिरोमणि सेन महाराज जी जयंती पर निकली वाहन रैली का हुआ स्वागत

सागर। सेन समाज के परम आराध्य देवसंत शिरोमणि सेन महाराज जी के जन्मजयंती पर शहर में सेन समाज द्वारा वाहन रैली का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों की संख्या में सेन समाजजन रैली में उपस्थित थे। वाहन रैली के तीन बत्ती पहुंचने पर सेवादल और युवक कांग्रेस द्वारा रैली का स्वागत किया गया।
रैली पर पुष्प वर्षा की गई और सेन समाज के पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
स्वागतकर्ताओ में शहर सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, नितिन पचौरी,लल्ला यादव,अंकुर यादव,धीरज वाल्मिकी,रवि जैन,पवन घोसी,अन्नू आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here