खुरई: इन चार सक्रिय लोगो ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

पलेथनी ग्राम के चार सक्रिय लोगो ने मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली

Ad 1

सागर। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह के समक्ष मालथौन ब्लाक के पलेथनी ग्राम के ऊदल सिंह बुंदेला, जयपाल सिंह बुंदेला, लक्ष्मण सिंह बुंदेला और महेंद्र सिंह परमार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। बता दें ग्राम में यह सभी सक्रिय माने जाते हैं और लोगो के बीच बने रहते हैं।

सागर कार्यालय में हुए सदस्यता कार्यक्रम में मंत्री भूपेंद्र सिंह ने सभी नवागत भाजपा कार्यकर्ताओं के गले में भाजपा का गमछा पहना कर पार्टी में स्वागत किया। सभी नवागत कार्यकर्ताओं ने भाजपा की रीति नीति, विकास  और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्प व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here