Monday, December 22, 2025

हम सौभाग्यशाली हैं अपने नेत्रों से आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन कर पा रहे हैं: शिवराज सिंह

Published on

हम सौभाग्यशाली हैं कि हम अपने नेत्रों से आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन कर पा रहे हैं : शिवराज सिंह चौहान

भोपाल: मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमरकंटक में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के दर्शन करने के बाद ट्वीट किया।
आचार्यश्री विद्यासागर जी अद्भुत संत हैं। वे केवल जैन धर्म के नहीं, राष्ट्र के संत हैं। यह हमारा सौभाग्य है कि हम अपने नेत्रों से उनके दर्शन कर पा रहे हैं।
आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज करोड़ों लोगों को धर्म और मोक्ष का मार्ग दिखा रहे हैं। जो सनातन भारतीय परंपरा है, उस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए और महावीर स्वामी जी ने जो राह दिखाई है, उस पर चलने के लिए जन-जन को प्रेरित कर रहे हैं। गुरुदेव के कक्ष में पहुंचकर उन्हें श्रीफल समर्पित किया और आशीर्वाद प्राप्त किया इस अवसर पर आचार्य भगवान से उन्होंने कुछ विषयों पर चर्चा भी की और बाद में कहा गुरुदेव आपके दर्शन पाकर के मैं धन्य हो जाता हूं और दुगनी ऊर्जा प्रदेश के विकास के लिए आ जाती है। कक्ष में निर्यापक मुनि प्रसादसागर महाराज, मुनि श्री चंद्रप्रभसागर महाराज, मुनि श्री निरामयसागर महाराज और प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनय भैया बंडा उपस्थित थे इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित मंदिर को देखा और खूब प्रशंसा की बाद में जीव दया के पुरस्कार वितरण के लिए पहुंचे जहां पर दयोदय महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेमचंद प्रेमी और उनकी टीम ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। और पुरस्कार के लिए चयनित गौशालाओं के लिए उन्होंने पुरस्कार दिए।

Latest articles

एमपी के स्कूलों में 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी,20 फरवरी से होगी परीक्षा

एमपी के स्कूलों में 5वीं और 8वीं बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी,20 फरवरी से...

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...

More like this

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।