भाजपा स्थापना दिवस के आगामी कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की विभिन्न मंडलों में हुई बैठक
युवा मोर्चा का दायित्व अहम, संगठन ने जो कार्यक्रम सौंपे हैं, उन्हेंं निष्ठा के साथ पूरा करना हमारी जिम्मेदारी: यश अग्रवाल
सागर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के आव्हान और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया के निर्देश पर पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न मंडलों में आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक आयोजित की गईं। बैठक में विधायक शैलेंद्र जैन, नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, जिला महामंत्री श्याम तिवारी, मंडल अध्यक्ष रीतेश मिश्रा, विक्रम सोनी, मनीष चौबे समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठजन भी शामिल हुए।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिले के 34 मंडलों में युवा चौपाल और संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।। जिनके माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता-पदाधिकारी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन मानस तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों में युवा मोर्चा का दायित्व अहम हैं। इसलिए प्रदेश संगठन की ओर से आगामी जो भी कार्यक्रम तय किए गए हैं, उसे पूरी निष्ठा के साथ हम सभी को मिलकर पूरा करना हमारी जिम्मेदारी है। भाजयुमो अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि युवा केंद्रित नीतियों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो अपने शहर समेत प्रदेश के युवाओं को और सशक्त बना सकता है। युवा शक्ति राष्ट्र का प्राण तत्त्व है। युवा वर्ग पथ, संकल्प और सिद्धियां. राष्ट्रीय पराक्रम और प्रताप के प्रतीक हैं। इसी युवा शक्ति को अब अपने कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाना है।
जिला पदाधिकारी नितिन सोनी, नितिन साहू, शुभम नामदेव, आदर्श मिश्रा, अर्जुन सूर्यवंशी, अंकित संकट प्रांजल पाराशर,मंडल अध्यक्ष राहुल वैद्य निखिल अहिरवार जी विकास केसरवानी जी सौरभ ठाकुर जी हिमांशु व्यास प्रदीप पटेल नितेश सोनी पुष्पेंद्र ठाकुर अंकित ठाकुर साहब सिंह चंदेल कपिल यादव रिंकू विश्वकर्मा मुरारी यादव और अन्य सदस्य मौजूद थे।