विधायक शैलेंद्र जैन ने किया इन खेल प्रशिक्षकों का सम्मान

 

विधायक शैलेंद्र जैन ने किया खेल प्रशिक्षकों का सम्मान

सागर। सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने विभिन्न खेलों से जुड़े हुए शिक्षकों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया,जिसमें बड़ी संख्या में खेल जगत से जुड़े हुए प्रशिक्षकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई इन शिक्षकों को विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा उनके क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया, विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि हम प्रतिवर्ष विधायक कप का आयोजन करते हैं जिसमें अनेकों प्रशिक्षक अपनी सेवाएं देते हैं और उस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करते हैं ऐसे अनेकों आयोजन होते हैं जिनमे यह लोग अपना अमूल्य सहयोग और योगदान देते हैं साथ ही खिलाड़ियों को अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

उनकी कमियों को देखकर उनका निराकरण कराते हैं, उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक की खेल जगत में बड़ी भूमिका होती है जिस प्रकार गुरु द्रोणाचार्य के बगैर सिर्फ उनके नाम और मूर्ति से ही एकलव्य ने अपनी श्रेष्ठ कला का प्रदर्शन किया था इसी प्रकार खिलाड़ी अपने इन प्रशिक्षकों की उपस्थिति में अपनी-अपनी विधा के गुण सीखते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिड्रा, आनंद विश्वकर्मा प्रासुख जैन,मकसूद भाई रविंद्र खाटोल मनोहर साहू,निकेश गुप्ता विजय नीखरा, सचिन जैन, श्रेयांश सिंघई,श्रीमती संगीता भदौरिया, श्याम पाल शुभम परेता,सीमा चक्रवर्ती,उमेश मौर्य,उपस्थित थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here