मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बामोरा परिवार में तेरहवीं प्रथा को बंद कर दिया

 

Ad 1

बामोरा परिवार ने तेरहवीं प्रथा को बंद किया, 6 अप्रैल को होगी श्रृद्धांजलि सभा

सागर। मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह के बामोरा परिवार ने तेरहवीं नहीं करने का निर्णय लिया है। विदित हो कि गत् 26 मार्च को मंत्री श्री सिंह के भतीजे नरेन्द्र सिंह बामोरा की धर्मपत्नी श्रीमती किरण सिंह का निधन हो गया है।

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि भतीजी बहू श्रीमती किरण सिंह की तेरहवीं के स्थान पर आगामी 6 अप्रैल को प्रातः 11 बजे से श्रृद्धांजलि सभा आयोजित की गई है। यह निर्णय शोक संतप्त बामोरा परिवार ने लिया है। मंत्री श्री सिंह ने अपील की है कि तेरहवीं जैसी सामाजिक प्रथा जिन समाजों में है, वे इसे बंद करने की पहल करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here