Wednesday, January 14, 2026

श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांत एकात्म मानववाद को साकार करने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है – यश अग्रवाल

Published on

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अर्पित की पुष्पांजलि

श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के सिद्धांत एकात्म मानववाद को साकार करने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है – यश अग्रवाल

सागर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर द्वारा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में शनिवार को श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिला कार्यालय में पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला और भाजयुमो के पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद की विचारधारा के जनक एवं महान विचारक थे। वह एक सच्चे देशभक्त होने के साथ-साथ गहन विचारक और निस्वार्थ सेवा के प्रतीक थे। पंडित दीनदयाल जी के सिद्धांतों ने कई लोगों को देश तथा वंचितों की सेवा करने के लिए प्रेरित किया और वह सभी के लिए एक मार्गदर्शक शक्ति बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि संघ के संस्थापकों में से एक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन और व्यक्तिव अनुकरणीय है। वह देश के लिए ही जिए और देश के लिए प्राण दे दिए।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका सिद्धांत एकात्म मानववाद को साकार करने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है। उनके सपनों को साकार करने का काम देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं। समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बनाने और उनके विकास के व आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार काम कर रही हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे ने कहा कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे, जो एक मजबूत एवं सशक्त भारत चाहते थे। भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में देखना चाहते थे। केंद्र और राज्य की भाजपा की सरकार उनके इसी विचारधारा को आगे बढ़ रही हैं।

Latest articles

सागर में मृत्यु के 21 घण्टे बाद नसीब हुई एक शव को चिता, शमशान का रास्ता था बंद

सागर। जिले की रहली जनपद पंचायत अंतर्गत सोनपुर गांव में एक बेटे को अपने...

मां सरस्वती के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ संवेदनशील पुलिसिंग का प्रशिक्षण, दो दिवसीय जोन स्तरीय कार्यशाला का सफल समापन

मां सरस्वती के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ संवेदनशील पुलिसिंग का प्रशिक्षण, दो दिवसीय...

सागर में हाई रिस्क माता की कुशलक्षेम जानने खुद उनके घर पहुँचे कलेक्टर संदीप जी आर

दफ्तर की फाइलों से गाँव की पगडंडियों तक: हाई रिस्क माता की कुशलक्षेम जानने...

विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई: समस्याओं का मौके पर निराकरण, शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के निर्देश

विकासखंड स्तरीय जनसुनवाई: समस्याओं का मौके पर निराकरण, शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति...

More like this

सागर में मृत्यु के 21 घण्टे बाद नसीब हुई एक शव को चिता, शमशान का रास्ता था बंद

सागर। जिले की रहली जनपद पंचायत अंतर्गत सोनपुर गांव में एक बेटे को अपने...

मां सरस्वती के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ संवेदनशील पुलिसिंग का प्रशिक्षण, दो दिवसीय जोन स्तरीय कार्यशाला का सफल समापन

मां सरस्वती के पूजन के साथ प्रारंभ हुआ संवेदनशील पुलिसिंग का प्रशिक्षण, दो दिवसीय...

सागर में हाई रिस्क माता की कुशलक्षेम जानने खुद उनके घर पहुँचे कलेक्टर संदीप जी आर

दफ्तर की फाइलों से गाँव की पगडंडियों तक: हाई रिस्क माता की कुशलक्षेम जानने...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं- गजेंद्र ठाकुर
error: Content is protected !!