रहली विकास यात्रा: सुन रहे जनप्रतिनिधि जनता की समस्या

0

विकास यात्रा में सुन रहे जनप्रतिनिधि जनता की समस्या

Ad 1

151 लाख की लागत से बनने वाली सीसी सड़क का
भूमिपूजन जनप्रतिनिधियों ने किया

सागर। रहली विधान सभा क्षेत्र के दर्जनों ग्रामों में विकास यात्रा के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में कई निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया गया।विकास यात्रा में प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे अभिषेक भार्गव ने हितग्राहियों के लिये जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की बात कही। इस दौरान मंच से ही आम जनता की समस्या को सुनकर तुरंत निदान किया जा रहा है।
यात्रा के दौरान निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि,विभागीय अधिकारियों के द्वारा सैकड़ों लोगों की समस्याओं का त्वरित निवारण किया गया। इस अवसर पर एसडीएम गोविंद दुबे, नायब तहसीलदार रघुनंदन चतुर्वेदी, पूर्व जनपद अध्यक्ष संजय दुबे, सुरेश कपस्या, एसडीओ अमित व्यास, सभापति संतोष पटेल, मनोज तिवारी , भरत सेमरा, सरपंच, सचिव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मंच संचालन विक्की जैन ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here