जन सुनवाई में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं, 91 आवेदन पर सुनवाई

जन सुनवाई में सुनी गई आम लोगों की समस्याएं

सागर। कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में नगर निगम आयुक्त चन्द्रशेखर शुक्ला और संयुक्त कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने आम लोगों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए।
राज्य शासन के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई। जिले के 91 आवेदकों के प्रकरणों में सुनवाई कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जनसुनवाई में लोगों की समस्या को सुना और उनका निराकरण किया गया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here