MP: अचानक सड़क धंस गयी 8 फिट का गड्ढा हो गया, सीईओ के बंगले में घुसा पानी

सागर । करीब 2 महीने पहले सागर में ​स्मार्ट सिटी द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई जिस सड़क का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किया था वह अचानक ही धंस गई।

जमीन में करीब 8 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। इसके पहले सड़क के नीचे से पानी का सैलाब बहकर नगर निगम आयुक्त सह स्मार्ट सिटी सीईओ चंद्रशेखर शुक्ला के बंगले के ही अंदर घुसने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। बुधवार को जरा सी बारिश ने स्मार्ट सिटी के घटिया काम की पोल खोलकर रख दी

मौसम में बदलाव और देर शाम करीब आधे घंटे की जोरदार बारिश के बाद सिविल लाइन इलाके में नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला जो स्मार्ट सिटी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर सह सीईओ भी हैं। उनके बंगले के सामने सड़क के नीचे सीवर के चैंबर उबल पड़े। सड़क के किनारे से पानी का सैलाब निकलकर सीधे आयुक्त बंगले के गेट के अंदर जाने लगा। पानी भरने से उनके बंगले में बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे थे। रात करीब 11 बजे यहां अचानक सड़क जमीन के अंदर धंस गई और बीच सड़क पर 10 फीट से अधिक चौड़ा गड्ढा बन गया। वाहनों को हादसो से बचाने के लिए जागरुक लोगों ने गड्ढे के चारों तरफ पत्थर रख दिए थे, ताकि को वाहन गड्ढे में न ​गिर जाए

सड़के ऊपर मकान दुकान हो गए नीचे– स्मार्ट सिटी ने करोड़ों का बजट कर सागर शहर में स्मार्ट रोड निर्माण किए हैं। इनको आनन-फानन में तैयार करने, जल्द से जल्द सीएम से लोकार्पण कराने की जल्दबाजी के चलते अधिकारियों ने आंखे मूंद ली और इंजीनियरों ने शहर को ठेकेदारों के भरोसे छोड़ दिया।

26 नवंबर को सीएम शिवराज सिंह चौहान सागर गौरव दिवस के लिए सागर आए थे। उनके लोकार्पण कराने के फेर में मानकों को दरकिनार कर, सड़क निर्माण के मापदंडों को ताक पर रखकर रातों-रात सिविल लाइन से तहसील, तिली​ चौराहे तक की सड़क निर्माण कर दिया गया। डक्ट, सीवर लाइन, निर्माण में पैरामीटर का ध्यान ही नहीं दिया गया। महज दो महीने बाद आधे घंटे की बारिश ने कलई खोल दी।
बुधवार को स्मार्ट रोड के नीचे सीवर लाइन, डक्ट के चोक होने और बारिश के बाद निगम आयुक्त सह स्मार्ट सिटी सीईओ चंद्रशेखर शुक्ला के बंगले के सामने अप्रत्याशित रूप से पानी सड़क के नीचे से पानी के फव्वारे फूट पड़े। पानी सीधा आयुक्त के बंगले में घुसने लगा और बंगला परिसर, पोर्च, गार्डन में दो फीट से अधिक पानी भर गया। करीब आधे घंटे बाद यह सड़क भी जमीन में धंस गई। मानो भूकंप और बाढ़ दोनों एक साथ गए हों। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसको लेकर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सवाल यह है कि ऐसे क्षेत्रों में यह हाल हैं तो शहर की घनी आबादी वाले इलाके में क्या हाल होगा।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top