भगवान मोती नारायण का 12 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

भूपेंद्र ठाकुर देवरी✍️

देवरी कला। ग्राम खतोला में भगवान मोती नारायण सरकार के 12 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार की दोपहर में मरही माता सुभाष वार्ड से भव्य शोभायात्रा एवं वाहन रैली आरंभ हुई जो धूमधाम के साथ करीब 25 किलोमीटर का सफर तय करते हुए ग्राम खतोला मंदिर पहुंची। जहां पंडित रजनीश मिश्रा ने भगवान मूर्ति नारायण सरकार के मंदिर में पूजा अर्चना की गई।
कार्यक्रम के आयोजक पंडित रजनीश मिश्रा ने बताया कि भगवान मोती नारायण सरकार के 12 वा वर्ष के उपलक्ष में हर साल ग्राम खतौला में मोती नारायण सरकार की शोभायात्रा निकाली जाती है एवं भजन कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है।


इसी कार्यक्रम के तहत गौ रक्षा के के प्रति जनजागृति के उद्देश्य सैकड़ों की संख्या में एक विशाल वाहन निकाली गई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में देवरी नगर एवं आसपास के क्षेत्र से लोगों ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here