सागर। दोस्तों के साथ उज्जैन जा रहे भाजपा पार्षद के बेटे की कार एक्सीडेंट में मौत, अन्य सात घायल रीतिक साहू, सत्यम खटीक और मुकेश साहू के साथ शुक्रवार देर रात उज्जैन के लिए रवाना हुआ था। सुबह करीब 5 बजे आष्टा से आगे डोड़ी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और आष्टा स्थित अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही निहाल ने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य सात साथियों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जावर थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना की जानकारी परिवारजनों को दी। जिसके बाद परिवार वाले आष्टा पहुंचे। बताया जाता है कि निहाल के शव को शनिवार देर रात सागर लाया गया, जहां रविवार सुबह उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा
संत कबीर वार्ड से भाजपा पार्षद धर्मेंद्र खटीक के बेटे निहाल खटीक की सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि निहाल अपने दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल के दर्शन के लिए शुक्रवार देर रात सागर से रवाना हुआ था। रास्ते में डोडी गांव के पास उसकी कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में घायल युवकों को इलाज के लिए आष्टा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने निहाल को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच में लिया।