MP: आम आदमी पार्टी ने लाखा बंजारा झील में किया सत्याग्रह

आम आदमी पार्टी ने लाखा बंजारा झील में किया सत्याग्रह

सागर। आम आदमी पार्टी सागर की शहर इकाई ने आज सागर शहर के लाखा बंजारा झील में एक दिवसीय सत्याग्रह किया और तालाब के अंदर ही स्वामी विवेकानंद जी की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया और सागर शहर के युवाओं को झील बचाने के अभियान से जुड़ने का आह्वान किया ।
रिसर्च विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्वदीप श्रीवास्तव ने कहा कि आरएसएस एक ऐसी संस्था है जो हमेशा जनहित के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ती है । मैं अपील करना चाहता हूं आरएसएस के बड़े पदाधिकारियों से कि जो तालाब में आरएसएस का कार्यालय बना हुआ है उसे सागर की जनता और लाखा बंजारा झील के हित में स्वयं हटा लें ताकि एक मिसाल बने जिस से प्रेरित होकर अन्य अतिक्रमणकारी भी अपने अतिक्रमण स्वतः हटा ले ।
शहरी जिला अध्यक्ष अभिषेक अहिरवार ने कहा कि अगर तालाब पर इसी प्रकार अतिक्रमण होता रहा तो एक दिन तालाब अपना अस्तित्व खो कर एक मैदान में तब्दील हो जाएगा । उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि सागर शहर की पहचान और यहां के लोगों की जनभावनाओं से जुड़े लाखा बंजारा तालाब के सौंदर्यीकरण के काम को जल्दी पूरा किया जाए , झील का अतिक्रमण हटाया जाए और तालाब की सफाई के काम मे हुए भ्रष्टाचार की जांच की जाए ।
इस दौरान मुख्य रूप से रिसर्च विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्वदीप श्रीवास्तव शहरी जिला अध्यक्ष अभिषेक अहिरवार , जिला सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक चौरसिया , जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी अभिषेक ठाकुर , जिला प्रचार मंत्री सुरेश गुप्ता , यूथ विंग के पूर्व जिला अध्यक्ष राधे मिश्रा , पूर्व महापौर प्रत्याशी राजेश पटेल , पुष्पेंद्र सिंह राजपूत , शेखर अहिरवार , हृदेश पाटकर सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here