टाटा सीवर का फिसड्डी रवैया, नाराज पार्षद
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक लेकिन पालतू पर जुर्माना
लीकेज पर गरमाया मुद्दा, कमिश्नर ने दिए निर्देश
डेयरी विस्थाप पर सूची नए सिरे से बनी, कई नाम जुड़े
गजेंद्र ठाकुर। सागर। नगर निगम की साधारण सभा की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई। बैठक में सीवर और टाटा के कामों को लेकर 3 माह पहले हुई बैठक में दिए निर्देश के बाद भी तेजी नहीं आने से पार्षदों में खासी नाराजगी देखने मिली।
बैठक में मुख्य चर्चा
कुत्तों की समस्या स्थिति- आवारा कुत्तों के साथ ही पागल कुत्तों का आतंक है। कुत्ते काटने पर रोज कई लोग इंजेक्शन लगवाने जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। पालतू कुत्ते पार्क सार्वनजिक जगहों पर गंदगी कर रहे हैं। परिषद में निर्णय पालतू कुत्तों पर निगम टैक्स लगाएगी। प्रदेश में ऐसा करने वाली पहली नगर निगम सागर बनी पागल कुत्तों को पकड़ने के लिए पिंजड़े रखे जाएंगे।
डेयरी प्रोजेक्ट- निर्माण एजेंसी ने 80 फीसदी काम पूरा होने का दावा किया है। यहां पर सभी तरह के निर्माण भी अब अंतिम स्थिति में नजर आने लगे हैं। परिषद में निर्णय 20 जनवरी तक काम पूरा कर लिया जाएगा। जिसमें बिजली, पानी, आंतरिक सड़क जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएंगी। इसके बाद शिफ्टिंग की कार्रवाई शुरू होगी।
लीकेज सुधार- शहर में जगह-जगह लीकेज की समस्या है। कई वार्ड ऐसे हैं जिनमें 10 से 18 लीकेज हैं। एक जगह लीकेज सुधरता है तो वहीं फिर लीकेज हो जाता है।
परिषद में यह भी निर्णय – 8 दिन में सभी लीकेज की सूची बनेगी। उनको भी सुधारा भी जाएगा। इसकी बाकायदा फाइनल रिपोर्ट भी इसी अवधि में देना होगी। इस दौरान शहर में कोई भी लीकेज नहीं बचना चाहिए।
सांडो का आतंक,धरपकड़– मुख्य बाजार से लेकर शहर में जगह-जगह सड़कों में सांड़ विचरण करते रहते हैं। कई बार इनकी लड़ाई से आम लोग भी घायल हुए हैं। निगम के पास वाहन हैं लेकिन पकड़ते नहीं हैं। परिषद में निर्णय डेयरी विस्थापन के साथ ही सभी सांड़ों को पकड़कर गौशालाओं में छोड़ा जाएगा। तात्कालिक रूप से भी कर्मचारी अब सांड़ पकड़ने में लगेंगे।
सूअरों की धरपकड़- शहर में 18 वार्ड में सूअरों की समस्या है ये खुले में विचरण कर घरों में भी घुसने लगे हैं। इनमें पॉश इलाके भी हैं। 200 से अधिक सूअर शहर में हैं। परिषद में निर्णय : सूअरों में अफ्रीकन फ्लू की पुष्टि हो गई है। गाइडलाइन के अनुसार पशु चिकित्सा विभाग के साथ अब सूअरों को पकड़ने और उन्हें दफनाने के लिए कार्रवाई होगी दल गठित किये गए
● पार्षद सूरज घोषी, मनोज चौरसिया, देवेंद्र अहिरवार, रोमा हासानी, सुलेखा राय, ऋचा सिंह, अशोक चकिया, वैदेही पुरोहित, रूबी पटेल आदि ने पानी की नियमित सप्लाई नहीं होने, लीकेज नहीं सुधरने जैसे मुद्दे उठाए। निगमाध्यक्ष वृंदावन अहिरवार ने निर्देश दिए कि 8 दिन में सभी लीकेज दुरुस्त करें। पानी सप्लाई का समय व्यवस्थित करें। सीवर प्रोजेक्ट पर हुई चर्चा में बताया गया कि दो जोन में हाउस कनेक्शन मार्च माह के बाद होंगे। पार्षद सुलेखा राय ने कहा कि सीवर कनेक्शन का स्पष्ट करें और राशि कम करें। जिस पर निगमाध्यक्ष ने कहा निगम को 10% देना है। इसलिए 3 हजार रुपए ही लगेंगे। लोग यह राशि 6 किश्त में जमा कर सकेंगे। एमआईसी सदस्य विनोद तिवारी ने कहा भगत सिंह वार्ड की लेवल की समस्या दूर हो।
डेयरी विस्थापन के मुद्दे पर एमआईसी सदस्य मेघा दुबे ने चंद्रशेखर वार्ड की सूची दिखाते हुए कहा कि इसमें 40 लोगों के नाम हैं। जिसमें से दो फर्जी थे। मेरे परिवार में ही 4 डेयरी हैं। उनका नाम ही नहीं है। ये कैसा सर्वे है? इस पर उपयंत्री राज सिंह ने सफाई देते हुए कहा नई सूची कल ही बनी है, जिसमें 18 लोगों के नाम हैं जब दुबे ने कहा नाम पढ़ें तो उन्होंने कहा यह सिर्फ संख्या है। निगमायुक्त चंद्रशेखर शुक्ला ने निर्देश दिए कि पार्षदों के साथ सर्वे करें। पार्षद जो सूची दें, उससे मिलान कर ही सूची फाइनल करें। शिवशंकर यादव ने कहा सभी सुविधाएं सुनिश्चित हों तो लोग जाने तैयार हैं।बताया गया कि रतौना में जिस प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है, वहां 20 जनवरी तक सभी काम पूरे हो जाएंगे।
● पीएम आवास की 15 दिन में बताना पड़ेगी स्थिति 20-20 हजार रुपए जमा करने के बाद भी लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ नहीं दिए जाने पर लगभग सभी पार्षदों ने अपनी आपत्ति जताई। इस पर कंसल्टेंट अनुराग सोनी द्वारा बताया गया कि मेनपानी में 405 और कनेरादेव में 480 आवास तैयार हैं। यह इसी माह दे दिए जाएंगे। जो अपने पैसे वापस लेना चाहते हैं, वह ले भी सकते हैं। इस पर देवेंद्र अहिरवार ने कहा पहले यह जांच भी हो कि जो आवास ले रहे हैं, वह वास्तविक हकदार हैं भी या नहीं। आवेदक को भी वस्तु स्थिति बताई जाए। तय हुआ कि 15 दिन में संबंधित को जानकारी दी जाएगी। नहीं देने पर कार्रवाई की बात भी कही गई।
●पेनॉल्टी पर अध्यक्ष बोले- नक्शा बनाकर करें काम एमआईसी सदस्य शैलेष केशरवानी एवं मेघा दुबे, शैलेंद्र ठाकुर, याकृति जड़िया, शिवशंकर यादव, रानी अहिरवार आदि ने कहा कि पिछली बैठक के मुकाबले टाटा के काम में कोई प्रगति नहीं दिख रही। उन पर पेनॉल्टी लगाई जाए।
●एमपीयूडीसी के एलएल तिवारी ने कहा 8 जोन में हमारा काम 99% हो गया है। 50 से 100 मीटर तक के सब काम हम और कर देंगे। बाकी के काम के लिए पार्षद सर्वे करा दें। अमृत-2 में हो जाएंगे। इस पर निगमाध्यक्ष ने कहा 8 जाने में अलग-अलग बैठक करें। इसमें सभी पार्षदों के साथ निर्णायक अधिकारी ही बैठें। इसका चार्ट बनाकर दें। वार्ड वार नक्शा बनाकर पार्षदों को दें और बताएं कितना काम हुआ है। सीवर वाले भी ऐसा ही करें।
परिषद के अन्य निर्णय
बैठक से अनुपस्थित रहने पर प्रकाश विभाग के प्रभारी को नोटिस दिया जाएगा।
● पार्षदों के लेटर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी जवाब देकर वस्तु स्थिति बताएंगे।
● स्ट्रीट लाइट का टेंडर इसी माह खुल जाएगा एक माह में लाइट आते ही नई लगाई जाएंगी। में पार्षदों के लिए बैठने 8 दिन में अलग से कक्ष निर्धारित होगा। इसमें दो कंप्यूटर ऑपरेटर भी रहेंगे।
स्वच्छ सर्वेक्षण में इंदौर की सफलता समझने सभी पार्षद इंदौर जाएंगे। महाकाल लोक देखने उज्जैन भी जाएंगे।
● नगर निगम कार्यालय परिसर में यदि कोई थूकते या गंदगी करने पर 1 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा।