Monday, January 12, 2026

MP: जिला अस्पताल में पीएम के बाद शव की एक आँख गायब, फ्रीजर खराब पड़ा हैं

Published on

सागर। जिला अस्पताल की मॉर्चुरी के लिए रखे एक शव की आंख चूहों द्वारा कुतरकर खाने का मामला मामला समाने आया हैं। सुबह पीएम के बाद भी डॉक्टरों ने परिजन को इसकी जानकारी नहीं दी। जब शव परिजन के हवाले किया गया और उनकी नजर पड़ी तो मर्चुरी में हंगामा मच गया। बता दें कि यहां दो फ्रीजर हैं, लेकिन वे बंद पड़े हैं। शव को खुले में रखन पड़ता है। मामला उजागर होने के बाद अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बचते नजर आ रहे हैं।
जानकारी अनुसार सागर के निकट स्थित आमेट गांव में 32 वर्षीय मोतीलाल पिता बारेलाल गौंड दो दिन पहले धवा गांव में खेती का काम कर रहा था, वह अचानक बेहोश होकर वहीं गिर गया था। परिजन उसे जिला अस्पताल ले कर आए। ओपीडी में ही डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में रखवाया गया था। यहां पर खुले प्लेटफॉर्म पर शव को रखा गया था। सुबह जब पोस्टमॉर्टेम के लिए डॉ. देवेश पटैरिया पहुंचे तो मृतक मोती गौंड के शव की एक आंख गायब थी, उसकी आंख को नोच लिया गया था। बावजूद इसके परिजन को जानकारी नहीं दी गई। जब शव पीएम के बाद परिजन को सौंपा गया तो उन्होंने चेहरा खोलकर देखा तो घटना का पता चला। इसके बाद परिजनों से मौके पर हंगामा कर दिया। डॉक्टरों ने परिजन के सामने आशंका जताते हुए बताया कि संभव है कि चूहों ने आंख को कुतर लिया होगा। बाद में पुलिस ने जाकर मामले को शांत कराया।

इनका कहना हैं
चूहों ने आंख कुतर ली है, फ्रीजर खराब पड़े हैं
पीएम कक्ष में शव रखने के बाद उसे शाम को बंद कर दिया जाता है। वहां रात में कोई आता-जाता नहीं है। वहां चूहे पहुंच जाते हैं। संभव है चूहों ने शव की आंख को कुतर लिया होगा। हमारे यहां फ्रीजर हैं, लेकिन तकनीकि कारण से बंद हैं। मामले में जांच कराई जा रही है- डॉ. अभिषेक ठाकुर आरएमओ, ​जिला अस्पताल सागर

Latest articles

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित

बीएमसी के डॉ. वृषभान रेडियोलॉजिस्ट अवार्ड से सम्मानित सागर। बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग...

More like this

बंडा सिविल अस्पताल में सिजेरियन प्रसव सुविधा शुरू, स्वास्थ्य टीम ने कलेक्टर का माना आभार

सागर। शासन की परिकल्पना को स्वास्थ्य सुविधायों के अतिमहत्वपूर्ण आयाम के रूप में नवीन...

सागर के कोतवाली क्षेत्र में चले चाकू तलवारें, गौकशी के आरोप

सागर। थाना कोतवाली क्षेत्र के परकोटा इलाके में मक्का मस्जिद के पास रहने वाले...

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी

इंदौर: न्याय यात्रा में पहुँचे सागर से बड़ी संख्या में कांग्रेसी इंदौर भागीरथपुरा में दूषित...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।