MP: मुख्यमंत्री कन्या विवाद योजना में घपला, कमिश्नर ने कार्यपालन अधिकारी को निलंबित कर दिया

0

सागर। संभागायुक्त मुकेश शुक्ला ने पिछले दिनों दमोह जिले की पथरिया जनपद पंचायत में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हुए सामूहिक विवाह सम्मेलन में वधुओं को घटिया स्तर की सामग्री वितरित करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पथरिया आशीष अग्रवाल को जांच के बाद निलंबित कर दिया है। पथरिया में 9 दिसबंर को मुख्यमंत्री कन्या विवाह सम्मेलन के आयोजन में 75 जोड़ों का विवाह हुआ था।

Ad 1

विवाह सम्मेलन में वितरित की गई सामग्री की गुणवत्ता संबंधी प्राप्त शिकायत की जांच निर्देशानुसार जनप्रतिनिधि, हितग्राही, मीडियाकर्मी, जिले के वरिष्ठ अधिकारी तथा कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपहार सामग्री सप्लायर्स के समक्ष किया जाना पाया गया था। जनपद पंचायत में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में वधू को प्रदान की जाने वाली 10 सामग्रियों में से 3 सामग्री घड़ी, टेबल फैन, वधू के वस्त्र की गुणवत्ता निर्धारित मापदंड के अनुरूप नहीं पाई गई। निम्न गुणवत्ता की सामग्री का वितरण किया गया।

सीईओ अग्रवाल ने योजना के प्रावधान का पालन न करते हुए वधुओं को निम्न गुणवत्ता की सामग्री वितरित कराकर शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता की योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरती है। जिससे प्रशासन की छवि भी धूमिल हुई है, अग्रवाल द्वारा किया गया यह कृत्य अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन के प्रति घोर उदासीनता, कर्तव्य विमुखता, स्वैच्छाचारिता को प्रदर्शित करता है। इसलिए उन्हें मप्र सिविल सेवा नियम 1966 के नियम 09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में अग्रवाल का मुख्यालय, कार्यालय जिला पंचायत दमोह नियत किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here