Monday, December 22, 2025

सागर: पंचांग निर्माण प्रक्रिया पूर्ण विद्वानों ने किया अवलोकन आगामी वर्ष के पंचांग में चुनावी नामांकन मुहूर्त और पंचक प्रकार भी

Published on

पंचांग निर्माण प्रक्रिया पूर्ण विद्वानों ने किया अवलोकन आगामी वर्ष के पंचांग में चुनावी नामांकन मुहूर्त और पंचक प्रकार भी
गजेन्द्र ठाकुर✍️ सागर। शनिवार को मनोरमा कॉलोनी में पं.राजेंद्रप्रसाद पांडेय सानौधा वालों के निवास पर पुरोहित पुजारी विद्वत संघ की बैठक आयोजित हुई जिसमे पंचांग प्रारूप का सभी विद्वानों ने बारीकी से अवलोकन किया और प्रारूप अवलोकन पश्चात प्रिंटिंग के लिए फाइनल कर दिया है। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ज्योतिषाचार्य पंडित रामगोविन्द शास्त्री ने बताया कि चालू वर्ष के पंचांग की विषय वस्तु के अलावा आगामी वर्ष के पंचांग में चुनाव नामांकन मुहूर्त भी दिए जा रहे हैं साथ की पांच प्रकार के पंचक के अलग अलग प्रभाव और किस पंचक में कौन सा कार्य वर्जित रहता है इसका विस्तृत उल्लेख भी दिया जा रहा है।

धर्माधिकारी पं.बृजेश महाराज ने बताया कि सभी विशेष कार्यों के मुहूर्त,सोलह संस्कार मुहूर्त शुद्धि के साथ प्रकाशित होंगे वही मुहूर्त पंचांग में रहेंगे जिनमे किसी भी प्रकार का कोई दोष नही होगा। ज्योतिष प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष पं. डा प्रमोद शास्त्री ने कहा कि विगत वर्ष के पंचांग कि भांति कोई बड़ा त्योहार दो दिन नही होगा पौराणिक मान्यता परंपरा का ध्यान रखते हुए सभी त्योहार एक ही दिन आगामी पंचांग में रहेंगे साथ ही ज्योतिष संबंधी जानकारी विद्वानों की सुविधा को ध्यान रखते हुए पंचांग में प्रकाशित की जा रही है।बैठक को संबोधित करते हुए युवा सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पं.भरत तिवारी ने कहा की पंचांग प्रिंटिंग हो जाने के बाद विमोचन की तारीख तय की जाएगी पंचांग का विमोचन देश के प्रतिष्ठित विद्वानों और संतों की उपस्थिति में संपन्न होगा संतों से संपर्क करने आमंत्रित करने की जिम्मेदारी समाजसेवी डॉ अनिल तिवारी,विश्वहिंदू परिषद के अध्यक्ष पं.अजय दुबे,पं.मनोज पांडेय और पं.पप्पू तिवारी को दी गई है साथ ही ज्योतिष के विद्वानों को आमंत्रित करने की जिम्मेदारी पं.रामचरण शास्त्री श्रीहरि, पं.पुरषोत्तम गौतम,पं.बालमुकुंद तिवारी और पं.रमाकांत त्रिवेदी को दी गई है। बैठक को पं.सुरेशनारायण द्विवेदी, पं.गोविंद प्रसाद पांडेय आदि ने भी संबोधित किया।संचालन संघ के अध्यक्ष पं.शिवप्रसाद तिवारी ने किया आभार कर्मकांड प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष पं.पंकजप्रसाद तिवारी ने व्यक्त किया इस अवसर पर पं.अमित कटारे, पं.प्रमोद चौबे सहित बड़ी संख्या में पुरोहित पुजारी विद्वतजन उपस्थित थे।

Latest articles

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता

नौ विकेट से इंदौर को हराकर भोपाल मीडिया टीम ने वार्षिक मैत्री मैच जीता टी-20...

More like this

BJP प्रदेश महामंत्री रणदिवे की सागर में बैठक, बोले हमारे नेतागण कांग्रेस और नेहरू के गुनाह सदन में गिनाते हैं

सागर में भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सागर संभाग प्रभारी गौरव रणदिवे ने कामकाजी बैठक...

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती है

Weekly horoscope: दिसंबर का तीसरा सप्ताह लाएगा बड़ा बदलाव, जानिए आपकी राशि क्या कहती...
khabarkaasar
khabarkaasarhttps://khabarkaasar.com/
हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में 2006 से सक्रिय विभिन्न समाचार पत्रों और मैगजीन में कार्यरत रहा हूँ बदलते परिवेश के साथ डिजिटल मीडिया तेजी से ग्रोथ पर हैं "खबर का असर डॉट डॉम" न्यूज़ वेबसाइट पर कार्य करते हुए लंबा अनुभव हो गया। यहां स्वतंत्र रूप से निष्पक्ष पत्रकारिता करने का अच्छा अवसर मिल, आप सब पाठकों का स्नेह और सहयोग रूपी व्यू हिट्स भी लाखों में दर्ज हो रहे हैं। केवल खबरो पर केंद्रित यह न्यूज़ वेबसाइट जनता की आवाज बन चुकी हैं।