यूरिया की ब्लेक मार्केटिंग करते पकड़ा गया व्यापारी, 1000 बैग जप्त fir की तैयारी

0

बैरसिया में एसडीएम ने 1000 बोरी खाद्य जप्त की

Ad 1

व्यापारी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज होगा अत्यावश्यक वस्तु अधिनियम में कार्रवाई की जाएगी

भोपाल। एक व्यापारी द्वारा एक हजार बोरी से अधिक यूरिया एकत्रित की गई थी और इसके द्वारा यह ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही थी। एसडीएम आदित्य जैन ने इस पर संज्ञान लेते हुए छापामार कार्रवाई की। गोडाउन में 1,000 से अधिक बोरी खाद्य को जब कर लिया है इसके साथ ही संबंधित व्यापारी के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए है।

एसडीएम श्री जैन ने बताया कि बैरसिया में किसानों द्वारा लगाता यूरिया की मांग की जा रही थी जिस पर व्यापारी आम किसान को सामान्य रूप से खाद्य बिक्री नहीं करके खाद्य को ऊंचे दामों पर बेच रहा था। एसडीएम ने बताया कि लगातार निगाह रखने पर व्यापारी द्वारा खाद्य का अवैध भंडारण कराया गया था। जबकि सामान्य रूप से खाद्य सभी लोगों को उपलब्ध नहीं कराई जा रही थी। आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत खाद्य को भी रखा गया है जिससे किसी भी व्यक्ति द्वारा बिना अनुमति उसका भंडारण नही किया जा सकता है। मांग होने पर उसकी बिक्री भी नहीं रोकी जा सकती है। व्यापारी द्वारा खाद्य का विक्रय ना किया जाकर ब्लैक मार्केटिंग के द्वारा चोरी छिपे खाद्य को बेचा जा रहा था।

एसडीएम श्री जैन ने बताया कि जब की गई खाद्य को जिला आपूर्ति अधिकारी को सौंप दिया गया है और संबंधित व्यापारी आवश्यक वस्तु अधिनियम में कार्यवाही करने के साथ ही जांच के आदेश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here