बण्डा पुलिस ने अंधे हत्याकांड का खुलासा किया, दोस्तों ने की सिर कुचला था

बण्डा पुलिस ने अंधे हत्याकांड का खुलासा किया, दोस्तों ने की सिर कुचला था

गजेंद्र ठाकुर। सागर। बंडा में युवक का सिर कुचलकर हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने उसके 4 दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक अपने एक दोस्त (मुख्य आरोपी) की बाइक छीनने का प्रयास कर रहा था इसलिए उसकी हत्या कर दी गई। आरोपियों ने एक राय होकर पत्थर से उसका सिर कुचल दिया था। मृतक और आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड बताया जा रहा है

वारदात 14 नवंबर 2022 की शाम करीब 7.30 बजे की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शैलू उर्फ शैलेन्द्र दुबे पिता राजेन्द्र प्रसाद दुबे उम्र 32 साल निवासी वार्ड-2 पिपरिया चौदा झागरी मार्ग पर स्थित पुलिया के रपटे पर पड़ा है। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में बीएमसी रेफर किया था। जहां उसकी मौत हो गई। आरोपियों ने पत्थर से उसका सिर कुचल दिया था। एसपी तरुण नायक, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा व एसडीओपी बंडा शेखर दुबे के मार्गदर्शन में बंडा थाना प्रभारी नवल आर्य ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाने में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने वारदात के दिन ही कुछ संदेहियों को पकड़ा था। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली। थाना प्रभारी आर्य ने बताया कि संदेही अमित यादव पिता मुन्नालाल यादव उम्र 20 साल निवासी वार्ड-12 और उसके साथी अश्मित जैन पिता स्व० चक्रेश कुमार जैन उम्र 22 साल भूमिका रही।

निवासी वार्ड 6, आदित्य उर्फ आदि पिता राजेन्द्र सिंह लोधी उम्र 19 साल निवासी किसानी मुहल्ला वार्ड 14, रोहित पिता पवन असाटी उम्र 20 साल निवासी वार्ड 8 नया मुहल्ला से पूछताछ की गई। इसमें अमित व शैलू के बीच बाइक को लेकर विवाद की बात सामने आई। थाना प्रभारी आर्य ने बताया कि मृतक शैलू व आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। शैलू उर्फ शैलेन्द्र दुबे की अमित यादव से दोस्ती थी। अमित है की कई वस्तुओं को शैलू उपयोग करता रहा। अमित के पिता के नाम से रजिस्टर्ड बाइक पर शैलू जबरन कब्जा कर उसे छीनने का प्रयास कर रहा था। इस संबंध में अमित ने अपने दोस्तों को जानकारी दी। जिस पर चारों ने एक राय होकर शैलू उर्फ शैलेन्द्र दुबे को सबक सिखाने के उद्देश्य से मारपीट की। जब शैलू पुलिया पर बने रिपटा पर गिर गया तो अमित यादव ने पुलिया के पास रखे पत्थरों में से एक बड़ा पत्थर निकालकर उसके सिर पर पटक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपियों से 2 मोटरसाइकिल, लाठी जब्त की है। अंधेकत्ल के खुलासे में निरीक्षक नवल आर्य के अलावा एसआई अरविन्द सिंह ठाकुर, एसआई सूरज दमोह एसपी सिंह परिहार, प्रधान आरक्षक ताहिर खान, आरक्षक विनोद सिंह, पुष्पेन्द्र व अन्य स्टाफ था।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top