स्वच्छ सर्वेक्षण 2023: स्टार रेटिंग अंतर्गत नगर के 48 वार्डों में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाये जाने वार्ड वार क्लस्टर अधिकारी नियुक्त

0

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 एवं स्टार रेटिंग अंतर्गत
नगर के 48 वार्डों में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु वार्ड वार बनाए गए क्लस्टर अधिकारी

Ad 1

गजेंद्र ठाकुर ✍️। सागर। नगर निगम आयुक्त चंद्रशेखर शुक्ला के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 एवं स्टार रेटिंग की तैयारियां तेज कर दी गई है जिसके अंतर्गत नगर के समस्त 48 वार्डों में स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान चलाया जाना है ,इस अभियान के अंतर्गत सार्वजनिक शौचालय एवं मूत्रालय ,मुख्य बाजारों, समस्त बस स्टैंड ,रेलवे स्टेशन परिसर, व्यवसाय क्षेत्र, सब्जी मंडी एवं मीट मार्केट ,जैसे स्थान जहां बड़ी संख्या में नागरिकों का आना जाना होता है ,उन स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा इसके अलावा समस्तवार्डों के सार्वजनिक स्थलों और चौराहों को स्वच्छ बनाने एवं वार्ड से शत-प्रतिशत कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण के लिए नागरिकों को जागरूक करने हेतु नगर के समस्त 48 वार्ड को 16 कलस्टर में विभक्त करते हुए प्रत्येक 3 वार्ड पर एक कलस्टर अधिकारी बनाया गया है जिन्हें इन कामों को संबंधित जोन प्रभारी, सफाई दरोगा और सफाई मित्रों के साथ समन्वय कर जागरूकता अभियान प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
यह क्लस्टर अधिकारी प्रतिदिन सुबह वार्ड का भ्रमण कर संबंधित वार्ड के सफाई दरोगा एवं जोन प्रभारी के साथ वार्ड के स्थानीय नागरिकों का समूह बनाकर स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 एवं स्टार रेटिंग हेतु निर्देशानुसार समस्त प्रकार की कार्यवाही एवं अन्य व्यवस्थाओं का क्रियान्वयन कराना सुनिश्चित करेंगे तथा वार्ड के नागरिकों, के साथ वार्ड में स्थित विद्यालयों ,संस्थानों आदि में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों और बच्चों को इस अभियान से जोड़ेंगे।

वार्ड वार बनाए गए क्लस्टर अधिकारी इस प्रकार हैं वार्ड वार बनाए गए कलस्टर अधिकारी इस प्रकार है विजय दुबे हरिसिंह गौर वार्ड , इंदिरा नगर वार्ड और सिविल लाइन वार्ड, पूरन लाल अहिरवार कार्यपालन यंत्री मधुकर साह वार्ड, शिवाजी नगर वार्ड और गोपालगंज वार्ड, संजय तिवारी सहायक यंत्री, वृंदावन वाडर्, कृष्णगंज वार्ड, और शनिचरी वार्ड, दिनकर शर्मा उपयंत्री परकोटा वाडर्, लाजपत पुरा वार्ड और शुक्रवारी वार्ड, सुधीर मिश्रा सहायक यंत्री महार्षि दयानंद वार्ड, तिलक गंज वार्ड और भगवान गंज वार्ड, रामाधार तिवारी उपयंत्री विट्ठल नगर वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड और सुभाष नगर वार्ड, सुश्री सृष्टि चौबे उपयंत्री तुलसी नगर वार्ड, शास्त्री वार्ड ,संत कंवर राम वार्ड, राजकुमार साहू उपयंत्री संत रविदास वार्ड, भगत सिंह वार्ड ,और वल्लभ नगर वार्ड, सुश्री आशिमा तिर्की उपयंत्री मोती नगर वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, कटरा वार्ड नंबर 1 और 2 सयंम चतुर्वेदी उपयंत्री जवाहर गंज वार्ड, रामपुरा वार्ड और इतवारी वार्ड, लखन लाल साहू कार्यपालन यंत्री गांधी चौक वार्ड ,रविशंकर वार्ड और नरयावली नाका वार्ड विक्रम जैन सिटी मैनेजर मोहन नगर वार्ड, राजीव नगर वार्ड और विवेकानंद वार्ड, आरबी जोशी कार्यालय अधीक्षक संत कबीर वार्ड ,केशव गंज वार्ड और सूबेदार वार्ड, महादेव सोनी उपयंत्री चकराघाट ,बरिया घाट वार्ड और लक्ष्मीपुरा वार्ड, बृजेश तिवारी प्रभारी राजस्व अधिकारी पुरव्याऊ वार्ड, काकागंज पंतनगर वार्ड, रमेश चौधरी सहायक यंत्री तिली वार्ड ,बाघराज वार्ड और अंबेडकर वार्ड को बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here