नर सेवा ही नारायण सेवा है, भाजपा की नीति भी यही हैं – यश अग्रवाल

0

युवा मोर्चा द्वारा किए जा रहे सेवा भाव व सामाजिक सरोकार से दूसरे को भी प्ररेणा लेनी चाहिए – गौरव सिरोठिया

Ad 1

नर सेवा ही नारायण सेवा है, भाजपा की नीति भी यही हैं – यश अग्रवाल

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जरूरतमंदों को वितरित किए गर्म कपड़े

सागर- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सागर द्वारा सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए सेवा भाव कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पिछले दिनों बालिकाओं को पठन-लेखन सामग्री का वितरण और अनाथआश्रम में आयोजित दीपावली कार्यक्रम के बाद सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष यश अग्रवाल के नेतृत्व में जरूरतमंदों का गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कि श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने मानवता की सेवा और अंत्योदय के कल्याण की जो दिव्य ज्योत प्रज्ज्वलित की है, वह सर्वदा हम सबको अपने सेवा धर्म के पथ पर चलने के लिए प्रेरित करती रहेगी। सेवाभाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय है। इस तरह के सामाजिक सरोकार से दूसरे को भी प्ररेणा लेनी चाहिए। ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके।
भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। भाजपा की रीति-नीति भी यही हैं। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्तियों के उद्धार के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। ताकि सबका विकास हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here