15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा की जन्म जयंती पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे:- गौरव सीरोठिया

0

15 नवंबर को भगवान बिरसा मुण्डा की जन्म जयंती पर बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे:- गौरव सीरोठिया जिला अध्यक्ष भाजपा
भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक संपन्न
सागर- धर्मश्री स्थित संभागीय भाजपा कार्यालय में भगवान बिरसा मुण्डा की जन्म जयंती पर बूथ स्तर पर कार्यक्रमों की तैयारियों हेतु अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सीरोठिया की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक में प्रमुख रूप से अनु. सु. जनजातीय मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुुमार बरकड़े, भाजपा जिला महामंत्री एवं नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, अनु. सू. जाति मोर्चा जिला महामंत्री विक्रम दीवान उपस्थित रहे।
बैठक में अनु. सू. जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमार बरकड़े ने मोर्चा द्वारा किये गये कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की एवं भगवान बिरसा मुण्डा जयंती पर जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को बूथ स्तर पर प्रभावी रूप से सफल बनाने का आग्रह किया।
तत्पश्चात् जिला अध्यक्ष श्री गौरव सीरोठिया ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने जनजाति समुदाय के कल्याण हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर किया था, भगवान बिरसा मुंडा ने भारत की एकता, अखंडता, संप्रभुता को अक्षुण रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। ऐसे महापुरूष की जन्मजयंती जनजातीय गौरव दिवस मनाने का अद्भुत निर्णय मान. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी केन्द्र सरकार द्वारा लिया गया था। साथ ही मध्यप्रदेश में मान. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने इस दिन सामान्य अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है। भारतीय जनता पार्टी भगवान बिरसा मुंडा को आदर्श मानते हुये लगातार जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिये कार्य कर रही है, जबकि अन्य दलों ने जनजातीय समुदाय का उपयोग केवल वोटबैंक के रूप में किया है। कल हम सभी भगवान बिरसा मुण्डा जन्म जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायेंगें। इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा बूथ स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगें, कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से सफल बनाने के लिये सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता रूपरेखा तैयार कर पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करें

Ad 1

साथ ही श्री सिरोठिया ने बताया की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू जी शहडोल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी यह भी प्रदेश के लिए गौरव का विषय हैं।

बैठक में जिला मंत्री देवेन्द्र फुसकेले, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, अनु. सू. जनजाति मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार दीवान, मस्तराम सिंह ठाकुर, जयसिंह ठाकुर, जिला मंत्री राम सिंह ठाकुर, धीरज सिंह मरकम, वंशीलाल ठाकुर, मीडिया प्रभारी कृष्णा दीवान, सोशल मीडिया जिला संयोजक अंशुल परिहार एवं पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी श्रीकान्त जैन ने दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here