वेस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 07 नवंबर को

विश्वविद्यालय: वेस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 07 नवंबर को
पश्चिम क्षेत्र के चार राज्यों के 69 विश्वविद्यालय करेंगे प्रतिभागिता

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित अशोक कुमार ध्यानचंद होंगे मुख्य अतिथि

सागर। 06 नवम्बर. डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में वेस्ट जोन अंतर-विश्वविद्यालय महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 07 से10 नवम्बर 2022 तक किया जा रहा है. इस प्रतियोगिता में पश्चिम क्षेत्र की 69 विश्वविद्यालय प्रतिभागिता करेंगे. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ख्यातिलब्ध ओलिम्पिक खिलाड़ी एवं अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित श्री अशोक कुमार ध्यानचंद होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता करेंगी. कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 07 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे विवि स्टेडियम परिसर में आयोजित किया गया है।
आयोजन में विवि के शिक्षक, विद्यार्थी, अधिकारी, सागर शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार बंधु एवं समस्त खेल प्रेमी आमंत्रित हैं।

KhabarKaAsar.com
Some Other News

कुछ अन्य ख़बरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: इस पेज की जानकारी कॉपी नहीं की जा सकती है|
Scroll to Top